Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:तारकोल के ड्रम में डूबा मिला युवक का शव..हत्या की आशंका!

फतेहपुर:तारकोल के ड्रम में डूबा मिला युवक का शव..हत्या की आशंका!
अज्ञात शव को ड्रम से निकालती पुलिस

सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डा क बंगले से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: बुधवार सुबह पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस डाक बंगले के स्टोर से तारकोल के ड्रम में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लाश की हालत देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर डाक बंगले के स्टोरका है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह डाक बंगले के बगल में स्थिति पीडब्ल्यूडी के स्टोर रूम में रखे हुए तारकोल के ड्रमों से भयंकर बदबू आ रही थी।जिस पर स्टोर रूम के चौकीदार ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी मौक़े पर पहुंची पुलिस ने जब स्टोर रूम की छानबीन शुरू की तो एक तारकोल के ड्रम में एक लाश मिली।लाश मिलने की ख़बर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़े: लालची पति की एक मांग प्रधानाध्यपिका फाँसी के फंदे तक ले गई-स्कूल में चुनी मौत.!

हत्या की आशंका...

आबूनगर डाक बंगले के बगल में स्थित पीडब्लूडी के स्टोर से मिली लाश को देखकर हत्या कर शव को तारकोल के ड्रम में डालने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।लाश को देखकर ऐसा लग रहा था कि क़रीब 3 से 4 दिन पहले हत्या कर शव को तारकोल के ड्रम में डाला गया है हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि लाश किसकी है।

इस पूरे मामले पर युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए पुलिस उपाधीक्षक के डी  मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के स्टोर रूम से मिली लाश किसी पुरूष की है जिसकी उम्र क़रीब 30 से 32 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।उन्होंने बताया की पुलिस को घटना स्थल के पास ही कुछ कपड़े भी मिले हैं।पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है साथ ही लाश के शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं।कपिल देव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद कुछ और जानकारी प्राप्त हो पाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us