Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दिनदहाड़े युवक को मारी गोली,मौक़े पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

जिला अस्पताल में घायल अवस्था में ब्रजेश मिश्रा

गुरुवार दोपहर एक युवक को दिनदहाड़े गोली लगने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।इस घटना के कई कारण बताए जा रहें।पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फतेहपुर: आए दिन जिले में हो रही आपराधिक घटनाओं से पूरे जिले में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ लोगो मे भारी रोष का माहौल व्याप्त है।
ताज़ा मामला खखरेरू थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव का है जहां गुरुवार दोपहर क़रीब एक बजे हुए गोलीकांड में ब्रजेश मिश्रा पुत्र लक्ष्मी नारायण मिश्रा को पेट में गोली लग गई। गोली लगने के बाद घायल ब्रजेश मिश्रा ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि अनिल मिश्रा,पिंटू,राजेश,मुखिया और मुन्ना मास्टर पांच लोंगो ने मिलकर पहले हमारे साथ गाली गलौज किया फ़िर उसके बाद गोली मार दी।

घटना की जानकारी देते हुए खखरेडू थाना प्रभारी इस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रजेश मिश्रा और अनिल मिश्रा के बीच एक आरसीसी रोड की जांच को लेकर विवाद चल रहा था,चूंकि अनिल मिश्र और उसके तीन साथियों ने मिलकर एक आरसीसी रोड बनवाने का ठेका लिया था,अनिल मिश्रा द्वारा मानक के अनुसार रोड न बनवाने की शिकायत ब्रजेश मिश्रा ने कर दी थी जिसके चलते ब्रजेश और अनिल के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था औऱ आज ये गोली लगने की बात सामने आई है।
मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर जांच की जा रही है, इधर गोली लगने से घायल ब्रजेश मिश्रा को जिला चिकित्सालय फतेहपुर से कानपुर के लिए रेफ़र कर दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

13 Dec 2018 By Vishwa Deepak Awasthi

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र से लापता हुए विजय निषाद हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रेम संबंधों में...
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

Follow Us