Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dalit Student Died: दलित छात्र ने मटके से लिया पानी तो बौखला गया छैल सिंह बेरहमी से कर दी पिटाई हो गई मौत

Dalit Student Died: दलित छात्र ने मटके से लिया पानी तो बौखला गया छैल सिंह बेरहमी से कर दी पिटाई हो गई मौत
दलित छात्र की अस्पताल में मौत : फोटो सोशल मीडिया

राजस्थान (Rajasthan) के जालौर (Jalore) में एक टीचर ने दलित छात्र को इतनी बेरहमी से मारा की ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्र की गलती बस इतनी थी की उसने मटके से स्वयं पानी निकाल कर पी लिया इतनी सी बात पर शिक्षक का खून खौल उठा और उसने दलित छात्र की जम कर पिटाई कर दी जिससे इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई. छात्र की मौत के बाद राजस्थान की सियासत गर्म हो गई है. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Rajasthan Jalor Dalit Student Died After Teacher Thrashed Taking Pot Water)

Rajasthan Dalit Student Died: राजस्थान (Rajasthan) के जालौर (Jalor) जिले के सुराणा गांव में एक दलित छात्र की उसके शिक्षक ने बेरहमी से इतनी पिटाई कर दी की ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है की स्कूल में पानी की मटकी छू ले ने से नाराज शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी आपको बतादें की छात्र पिछले तीन सप्ताह से अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती था. चिकित्सकों ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई. (Rajasthan Jalor Dalit Student Died After Teacher Thrashed Taking Pot Water)

कक्षा 3 में पढ़ने वाले छात्र इंद्र मेघवाल (9) के पिता ने जालौर पुलिस थाने में आरोपी शिक्षक छैल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है 20 जुलाई को उसके बेटे ने पानी की मटकी छू ली थी जिससे नाराज शिक्षक छैल सिंह ने बच्चे को इतना मारा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया. साथ ही उसे जाति सूचना शब्द कहते हुए गाली भी दी थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के शिक्षक छैल सिंह पर SC/ST और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीचर छैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. (Rajasthan Jalor Dalit Student Died After Teacher Thrashed Taking Pot Water) 

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us