Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In UP:यूपी के कद्दावर सपा नेता का बेरहमी से क़त्ल हमलावरों ने घर के सामने ही रेत डाला गला

Crime In UP:यूपी के कद्दावर सपा नेता का बेरहमी से क़त्ल हमलावरों ने घर के सामने ही रेत डाला गला
अखिलेश यादव के साथ सपा नेता फ़िरोज (फाइल फोटो)

यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की किरकिरी होती रही है.चुनावों से पहले बलरामपुर में सपा के वरिष्ठ नेता की हत्या से पूरे प्रदेश में एक बार फिर माहौल गर्मा गया है.पढ़ें पूरी खबर. Balrampur Samajwadi Party Leader Murder News

Balrampur News:यूपी के बलरामपुर ज़िले में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता का उनके घर के सामने ही अज्ञात हमलावरों द्वारा बेरहमी से क़त्ल कर दिया गया.हमलावरों ने एक के बाद एक कई वार चेहरे व गर्दन पर करने के बाद मौके से फरार हो गए.Balrampur Firoz pappu murder

जानकारी के अनुसार बलरामपुर के तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज उर्फ पप्पू लखनऊ गए हुए थे.वहां से मंगलवार को वापस लौटे थे.रात करीब 11:30 और 12 के बीच में जरवा रोड स्थित अपने घर के पास थे. Balrampur Murder News

घर की गली के मोड़ के निकट पान दुकान पर वह सिगरेट खरीदने लगे.उसी दौरान अचानक अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके गले, सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई.एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है. Balrampur Crime News

समर्थकों में आक्रोश..

फिरोज उर्फ़ पप्पू की गिनती बलरामपुर के वरिष्ठ समाजवादी नेताओं में होती है.उनकी हत्या से इलाक़े में तनाव में,हत्या की सूचना से पूरे जिले में सनसनी फैल गई है.समर्थकों में काफ़ी रोष है.बता दें कि मौजूदा समय में उनकी पत्नी कहकशा फिरोज तुलसीपुर की चेयरमैन हैं.

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us