Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bundelakhnd Express Way Accident News : हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से जिंदा जल गए कार सवार तीन दोस्त राख बन गई हड्डियां

Bundelakhnd Express Way Accident News : हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से जिंदा जल गए कार सवार तीन दोस्त राख बन गई हड्डियां
Bundelakhnd Express Way Accident News

बुधवार देर रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार तीन दोस्तों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

Bundelakhnd Express Way Accident News : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई, ट्रक की टक्कर से कार में आग लग गई और उसमें सवार तीन लोग कार के भीतर ही जिंदा जलकर खत्म हो गए. हादसा इतना भयंकर था कि कार के भीतर से तीनों शवों के कुछ अवशेष ही मिले हैं. शरीर की हड्डियां तक आग से राख में तब्दील हो गई.

जानकारी के अनुसार जालौन के रहने वाले 3 युवक इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक मुकदमें की तारीख के सिलसिले में गए थे वापस लौटते समय हमीरपुर जिले के जरिया क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करते समय कार की टक्कर हुई है.

बताया जा रहा है कि जालौन के माधवगढ़ गसिहारी गांव निवासी राजेश, जितेंद्र औऱ शरीफ़ तीनों दोस्त थे, अक्सर तीनों का एक साथ आना जाना लगा रहता था. मृतक जितेंद्र का भाई धर्मेंद्र किसी मामले में जेल में बन्द है, उसी की जमानत के लिए तीनों अक्सर इलाहाबाद हाईकोर्ट तारीखों पर जाया करते थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है, उन्होंने मृतको के परिजनों प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us