Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bareilly News : श्रीकृष्ण के रस में डूबी बरेली की शहनाज़ कैसे बनीं आरोही ! शौहर को छोड़ आश्रम में की शादी

बरेली की शहनाज़ बनी आरोही, शौहर को छोड़ हिन्दू दोस्त से की शादी : फोटो साभार गूगल

Bareilly News: कृष्ण के प्रेम में दीवानी हुईं मीरा बचपन से ही श्रीकृष्ण को अपना सब कुछ मान बैठीं और उनके ही रंग में खोती चली गईं.मीराबाई केवल एक नाम नहीं है, उनकी भक्ति, तरंग, आस्था और श्रद्धा की गरिमा है. कुछ इसी तरह बरेली के मुस्लिम परिवार की ये मीरा बचपन से ही श्रीकृष्ण की पूजा को बड़े ही श्रद्धा भाव से करती आ रही है. श्रीकृष्ण के रस में मग्न हुई शहनाज ने इसके लिए परिवार व शौहर की एक न सुनी.

हाईलाइट्स

  • बरेली की शहनाज़ श्रीकृष्ण की बचपन से करती आ रही पूजा
  • परिजन और पति ने किया विरोध, दिया तीन तलाक-फिर भी कम नहीं हुई भक्ति
  • हिन्दू धर्म अपनाकर किया विवाह और शहनाज से बनी आरोही

Shehnaz of Bareilly changed her religion : श्री कृष्ण के रस में मगन हुई बरेली की शहनाज बचपन से ही श्री कृष्ण की पूजा करती आ रही है. मन में श्रद्धा का भाव और ऐसी लगन मीराबाई की याद दिलाती है .बरेली की शहनाज जब जब श्रीकृष्ण की पूजा करती तो परिवार वाले उसे हमेशा कोसते रहते हैं. इतना ही नहीं शादी के बाद उसके शौहर ने भी इस पर आपत्ति की और उसे मारा भी पीटा जिसके बाद उसने ऐसा फैसला कर सबको हैरान कर दिया.

बचपन से ही श्रीकृष्ण की करती आ रही पूजा

दरअसल बरेली के फरीदपुर की रहने वाली शहनाज भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में इतना समा गई कि उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा.बचपन से ही श्रीकृष्ण की पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव से करती आ रही है. जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो उनकी एक न सुनते हुए केवल श्रीकृष्ण भक्ति में ही डूबी रही.

पति ने जताई आपत्ति की मारपीट

2018 मैं शहनाज का निकाह कर दिया गया और जब ससुराल वालों और पति को यह मालूम चला कि शहनाज़ श्रीकृष्ण की पूजा करती है तो उन्होंने इसका विरोध किया. आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट भी की जिसके बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया .तलाक देने के बाद भी शहनाज का श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा कम नहीं हुई बल्कि और बढ़ गई.

शहनाज़ से बनी आरोही

शहनाज के परिजन और रिश्तेदार उस पर लगातार दबाव बनाते रहे कि वह श्री कृष्ण की पूजा छोड़ कर इस्लाम धर्म को माने.जिससे वह आए दिन परेशान होने लगी थी और उसने एक दिन ऐसा किया कि उसने हिन्दू दोस्त पवन कुमार से अपनी यह बात बताई धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई और दोनों ने हिंदू धर्म के अनुसार विवाह कर लिया और पूर्ण शुद्धिकरण के बाद शहनाज ने अपना नाम आरोही रख लिया. उसका कहना है कि अब मुझे कोई शहनाज के नाम से न जाने बल्कि मुझे आरोही बुलाए.

पुलिस प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

उधर जब से दोनों की शादी की खबर परिवार वालों को पता चली है तब से शहनाज उर्फ आरोही और उसके पति को परिवार और रिश्तेदारों की तरफ से जान का खतरा सता रहा है जिसके बाद आरोही ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में शिकायत करते हुए न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है.

23 Jun 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

जब आसमान उगलेगा आग, तब बरसेगा अमृत! इस तारीख़ से शुरू होंगे नौतपा, जानिए क्या होता है अच्छी बारिश का संकेत जब आसमान उगलेगा आग, तब बरसेगा अमृत! इस तारीख़ से शुरू होंगे नौतपा, जानिए क्या होता है अच्छी बारिश का संकेत
25 मई 2026 से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है. यह वह नौ दिन होते हैं जब सूर्य की...
UP Panchayat Election 2026: कार्यकाल खत्म होने से पहले बजट खपाने की होड़, कासगंज में दो प्रधान बर्खास्त
Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 19 May 2026: बड़ा मंगल के दिन इन राशियों की बदलेगी किस्मत, हनुमान जी की कृपा से खुलेंगे सफलता के द्वार
Petrol Diesel New Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, एक हफ्ते में दूसरी बार लगा महंगाई का झटका
Fatehpur News: फतेहपुर में गैस लीक होने से घर बना आग का गोला, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 8 कानपुर हैलेट रेफर
Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप
यूपी में कुदरत का करिश्मा: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, डॉक्टर भी हैरान

Follow Us