Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Auraiya Crime : शादीशुदा लड़की को गायब करने के आरोप में रिश्तेदारों ने कोटेदार को दी ये सज़ा,अर्धनग्न कर मुंह पर पोती कालिख़ और पहनाई जूतों की माला

Auraiya Crime : शादीशुदा लड़की को गायब करने के आरोप में रिश्तेदारों ने कोटेदार को दी ये सज़ा,अर्धनग्न कर मुंह पर पोती कालिख़ और पहनाई जूतों की माला
औरैया में रिश्तेदारों ने कोटेदार को दी थर्ड डिग्री

औरैया से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है.यहां लडक़ी गायब के आरोप में कोटेदार को अर्धनग्न कर मुंह पर कालिख पोतने के बाद जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में परेड कराई गयी.और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया.वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुट गई है..


हाईलाइट्स

  • औरैया में कोटेदार को अर्धनग्न कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया गांव में,वीडियो वायरल
  • अयाना थाना क्षेत्र की घटना, कोटेदार पर रिश्तेदारों ने लड़की को गायब करने का लगाया आरोप
  • रिश्तेदारों ने कोटेदार को दी तालिबानी सजा, जांच में जुटी पुलिस

the cotdar was made half naked : औरैया में एक कोटेदार पर छेड़खानी व लड़की गायब के आरोप में उसी के 5 रिश्तेदारों ने उसे अर्धनग्न कर दिया और जूतों की माला पहनाकर सरेराह घुमाया और अभद्रता की.हालांकि कारण जो भी हो लेकिन इस तरह से कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में नहीं ले सकता.वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस हरकत में आई तब यह मामला क्लियर हुआ.अब पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाएगी यह देखना आगे दिलचस्प होगा.

रिश्तेदार की बेटी गायब करने के आरोप में दी सज़ा

औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में कोटेदार के 5 रिश्तेदारों ने शादीशुदा महिला से छेड़खानी व उसे गायब कर देने के आरोप में कोटेदार राम सिंह को तालिबानी सजा दे डाली.आरोप है साजिश के तहत फोन कर कोटेदार को बुलाया और फिर उसे पकड़कर उसके कपड़े फाड़ दिये. अर्धनग्न करने के बाद उसके मुंह पर कालिख़ पोती और जूतों की माला पहनाकर उसे सरेराह घुमाया.

वायरल हुआ था कोटेदार का वीडियो

किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.जब पुलिस को वायरल वीडियो की जानकारी हुई, तो हड़कम्प मच गया.मालूम चला वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है. हरकत में आई पुलिस तत्काल कोटेदार के पास पहुंची और पूछताछ की.पूछताछ में कोटेदार राम सिंह ने बताया कि रिश्तेदार की बेटी की शादी में मैंने 2 लाख रुपये दिए थे,शादी के बाद वो कहीं चली गई है.

पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

कोटेदार राम सिंह का कहना है कि ये लोग मुझपर आरोप लगा रहे हैं, कि बेटी को मैंने गायब किया है और वो मेरे पास है .जबकि यह सच नहीं है. मेरे साथ अभद्रता व बदसलूकी भी की.पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 5 रिश्तेदारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है.उधर रिस्तेदार जो कोटेदार पर आरोप लगा रहे है उसकी जांच भी की जा रही है.जो भी सत्यता निकलकर आएगी कार्यवाई की जाएगी.

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us