
UP Board Result 2019:हो गया ऐलान इस दिन आएंगे परिणाम.!
On
यूपी बोर्ड के परिणामों के बाबत बोर्ड ने तारीख़ का ऐलान कर दिया है..युगान्तर प्रवाह पर देखें किस दिन आएंगे परिणाम..
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दशवीं व बारहवीं के परिणामों के लिए 27 अप्रैल का दिन निर्धारित किया है।जिसकी घोषणा यूपी बोर्ड की तरफ़ से आज कर दी गई। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परिणामों की घोषणा 27 अप्रैल के दिन 12:30 बजे की जाएगी।आपको बता दे कि पिछले वर्ष बोर्ड ने परिणाम 29 अप्रैल के दिन दोपहर 12:30 बजे जारी किए थे लेक़िन इस बार दो दिन पहले ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इस बार यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 7 फ़रवरी से शुरू कराई थी जो 2 मार्च तक हुई थी।इसमें से दसवीं की परीक्षाएं 28 फ़रवरी को समाप्त हुई थीं। यूपी बोर्ड का रीजल्ट देखने के लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
