Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022 Latest News:उन्नाव में भाजपा विधायक को भरे मंच में किसान ने जड़ा थप्पड़ वीडियो वायरल

UP Chunav 2022 Latest News:उन्नाव में भाजपा विधायक को भरे मंच में किसान ने जड़ा थप्पड़ वीडियो वायरल
भाजपा विधायक को थप्पड़ मारता किसान-वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

उन्नाव में एक जनसभा के दौरान उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को मंच पर चढ़कर एक बुजुर्ग किसान थप्पड़ जड़ दिया.इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. Unnao BJP MLA Pankaj Gupta Slapped by farmer

Unnao News:भाजपा विधायक को एक बुजुर्ग किसान के गुस्से का शिकार होना पड़ा. उन्नाव में भरी जनसभा के दौरान मंच में बैठे उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को एक बुजुर्ग ने तेज़ थप्पड़ जड़ दिया. बुजुर्ग सिर पर किसान यूनियन की टोपी लगाए हुए था और हाँथ में उसके लाठी थी.इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. बुजुर्ग जब थप्पड़ जड़ देता है तो मंच में हलचल मच जाती है. आनन फानन में विधायक समर्थक औऱ पुलिस बुजुर्ग को मंच से नीचे उतार ले जाती है. Unnao BJP Mla Pankaj Gupta Viral Video

हालांकि इस पूरे मामले में भाजपा विधायक की तरफ़ मंच पर ही जो प्रतिक्रिया दी गई वह काबिले तारीफ़ है, उन्होंने मंच पर यही कहा कि बुजुर्ग ने प्यार में थप्पड़ मारा होगा.लेकिन उनके समर्थक औऱ सुरक्षा कर्मी बुजुर्ग को पकड़कर मंच से नीचे ले गए.

बताया जा रहा है कि यह मामला दो दिन पुराना है, उन्नाव के भदियार में गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण था.साथ ही कल्याण सिंह की जयंती का कार्यक्रम था.इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता पहुंचे थे.थप्पड़ मारने वाले बुजुर्ग किसान का नाम क्षत्रपाल है वह उसी का गांव का  रहने वाला है और अन्ना पशुओं की समस्या से परेशान हो उसने यह कदम उठाया था.BJP MLA Pankaj Gupta 

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us