Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur IIT News: कानपुर आईआईटी की पीएचडी की छात्रा ने की आत्महत्या ! दो माह के अंदर तीसरा सुसाइड का मामला

Kanpur IIT News: कानपुर आईआईटी की पीएचडी की छात्रा ने की आत्महत्या ! दो माह के अंदर तीसरा सुसाइड का मामला
कानपुर आईआईटी, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kanpur IIT Student Sucide

आईआईटी कानपुर (Kanpur IIt) से एक बार फिर सुसाइड (Suicide) का मामला सामने आया है. इस बार एक पीएचडी की छात्रा (Student Phd) प्रियंका जायसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है इस घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दे दी गयी है उनके आने पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम जांच में जुट गई है.

पीएचडी की छात्रा ने किया सुसाइड मचा हड़कम्प

कानपुर आईआईटी (Kanpur IIT) से फिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, दो माह के अंदर तीसरी आत्महत्या (Suicide) के बाद हड़कम्प मच गया. इस दफा पीएचडी (Phd) की छात्रा ने अपनी जीवन लीला (Commits Suicide) समाप्त की है. इस घटना के बाद आईआईटी प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय मृतक छात्रा का नाम प्रियंका जायसवाल है वह झारखंड (Jharkhand) के दुमका की रहने वाली थी. प्रियंका आईआईटी कानपुर में पीएचडी केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering) में बीती 29 दिसंबर को एडमिशन लिया था. बताया जा रहा कि आज सुबह जब छात्रा के पिता ने उसे रोज की तरह फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया तब जाकर पिता ने हॉस्टल की मैनेजर को कॉल किया.

अंदर से लॉक था रूम, अंदर लटक रहा था छात्रा का शव

जब मैनेजर छात्रा के कमरे (Room) में पहुंची तो कमरा अंदर से लॉक (Locked Room) था. काफी आवाज देने के बाद भी जब छात्रा ने गेट नहीं खोला तो खिड़की से जाकर देखा गया तो अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए. दरअसल छात्रा का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ दिखाई दिया. आनन-फ़ानन में इस घटना की सूचना पुलिस (Call Police) को दी गयी. वही मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया, हालांकि घटनास्थल से किसी तरह का कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दे दी गई है शुक्रवार को उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

वही जब पुलिस ने इस पूरे मामले पर आईआईटी प्रशासन से बात की तो उन्होंने बताया कि छात्र ने आईआईटी कानपुर में पीएचडी केमिकल इंजीनियरिंग में पिछले महीने 29 दिसंबर 2023 को एडमिशन लिया था. छात्रा के पिता का नाम नरेंद्र जायसवाल है जो झारखंड के रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस छात्र के सहपाठियों से भी बात कर रही है लेकिन इस घटना के बाद बाकी छात्र भी काफी डरे और सहमे हुए है।

दो महीने में तीसरी आत्महत्या

देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान (IIT Institute) में आत्महत्या का यह कोई पहला मामला नहीं है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दो महीने में यहां पर यह तीसरी आत्महत्या है. जिसमें दिसंबर महीने में उड़ीसा की रहने वाली शोध फैकल्टी सदस्य डॉक्टर पल्लवी ने आत्महत्या की थी तो वही जनवरी के पहले सप्ताह में मेरठ के रहने वाले छात्र विकास ने भी आत्महत्या चुनी थी तो वही आज पीएचडी की छात्रा ने भी सुसाइड कर ली है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

आईआईटी प्रशासन पर उठ रहे सवाल

वही इस घटना के बाद अब लगातार आईआईटी प्रशासन पर भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, आखिर किस वजह से यहां पर पढ़ने वाले छात्र आत्महत्या की ओर रुख कर रहे हैं पुलिस इस और भी जांच कर रही है. क्योंकि आईआईटी कानपुर का नाम देश के प्रतिष्ठित इंस्टिट्यूट में आता है लेकिन एक के बाद एक यहां पर हो रही घटनाओं से कहीं ना कहीं इस इंस्टीट्यूट की छवि भी धूमिल हो रही है.

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us