Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Virat Kohli Captaincy News:विराट कोहली ने अचानक क्यों छोड़ दी टेस्ट कप्तानी ये वज़ह बताई जा रही है

Virat Kohli Captaincy News:विराट कोहली ने अचानक क्यों छोड़ दी टेस्ट कप्तानी ये वज़ह बताई जा रही है
Virat kohali (फ़ाइल फ़ोटो)

शनिवार रात विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर टेस्ट कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया.उनके अचानक कप्तानी छोड़ देने से तरह तरह के कयास लगाए जा रहें हैं.पढ़ें पूरी रिपोर्ट. Virat kohali ne kyu chhodi kaptani Virat Kohali Latest News

Virat kohli Latest News In Hindi:भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले एक डेढ़ साल से क्या सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीसीसीआई, चयन समिति औऱ टीम के खिलाड़ियों के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है.विराट कोहली औऱ रोहित शर्मा को लेकर भी कई बातें हैं. Virat Kohli Test Captaincy News

लेकिन इन सब बातों का खेल पर असर दिख रहा है.विराट कोहली से पहले वनडे की कप्तानी छीन लेना औऱ फ़िर आज शनिवार रात (15 जनवरी) उनका अचानक से टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का फ़ैसला कई सवाल खड़े कर रहा है. सोशल मीडिया में चर्चाएं आम हैं कि बीसीसीआई औऱ कोहली के बीच पिछले कुछ समय से तालमेल बिगड़ा हुआ है.कोहली इसको लेकर दबाव भी महसूस कर रहे हैं. Virat Kohli Latest News

कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है, पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि-"टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए मैंने 7 साल तक हर दिन कठिन परिश्रम किया.मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ किया और इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी. हर चीज को किसी न किसी मोड़ पर रुकना ही होता है और टेस्ट टीम के कैप्टन के तौर पर मेरे लिए रुकने का यही समय हैं. Virat Kohli News

इस पूरी यात्रा के दौरान कई उतार-चढ़ाव भी आए, लेकिन मेरी कोशिशों और भरोसे में कभी कोई कमी नहीं आई. मैं हमेशा हर चीज में 120% योगदान देना चाहता हूं, अगर मैं ऐसा नहीं कर पाता हूं तो यह गलत होगा.मेरे दिल में कोई संशय नहीं है और मैं अपनी टीम के साथ बेइमानी नहीं कर सकता हूं. Virat Kohli Test Captaincy News In Hindi

मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उसने इतने लंबे समय तक मुझे अपने देश की अगुआई करने का मौका दिया.इसके साथ ही मैं अपने साथियों का भी शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने पहले दिन से ही मेरे विजन पर भरोसा किया और किसी भी स्थिति में हथियार नहीं डाले.आपने मेरे सफर को यादगार और खूबसूरत बना दिया है. Virat kohli Post 

रवि भाई और सपोर्ट ग्रुप इस गाड़ी के इंजिन के तौर पर रहे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट को लगातार ऊंचा उठाया है.आप सबने मेरे विजन को हकीकत में बदलने में अहम भूमिका निभाई है.आखिर में एमएस धोनी को बहुत ज्यादा शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर एक कप्तान के तौर पर बहुत ज्यादा भरोसा किया है.उन्होंने मुझे इस लायक समझा कि मैं भारतीय क्रिकेट को आगे लेकर जा सकता हूं.'

उल्लेखनीय है कि पिछले साल हुए टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप शुरू होने के पहले ही विराट ने टी ट्वेंटी कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था.लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे से पहले उनको वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया था। चयनकर्ताओं ने कहा था कि सफ़ेद बॉल (सीमित ओवर) क्रिकेट में दो कप्तान नहीं हो सकते. Virat Kohli Test Record In Hindi News

बतौर टेस्ट कप्तान कोहली ने 68 मैच खेले इसमें 40 मुकाबले भारत ने जीते जबकि 17 में हार मिली.वहीं 11 मुकाबले ड्रा हुए.

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us