Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Team India Wc 2023: टीम इंडिया की ये पेस अटैक तिकड़ी सर्वश्रेष्ठ ! बल्लेबाजों के लिए बनी चुनौती

Team India Wc 2023: टीम इंडिया की ये पेस अटैक तिकड़ी सर्वश्रेष्ठ ! बल्लेबाजों के लिए बनी चुनौती
भारत का पेस अटैक शानदार, फ़ोटो साभार सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया एक अलग ही रूप में दिखाई दे रही है. खास तौर पर उनकी गेंदबाजी जो इस वक्त काफी चर्चा में है.बुमराह, शमी और सिराज की तिकड़ी ने जो तहलका मचाया है उसकी पूरी दुनिया कायल हो गयी है.बल्लेबाज अपना काम कर रहे हैं. बाद में भारतीय टीम के इन तीन तेज गेंदबाजो को खेल पाना हर किसी के लिए बड़ी चुनौती साबित होता जा रहा है. शमी की बरपाती गेंदों ने हाहाकार मचा रखा है.वर्ल्ड कप में शमी भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.


हाईलाइट्स

  • टीम इंडिया की तेज गेंदबाजो की शानदार गेंदबाजी,भारतीय तिकड़ी ने मचाया धमाल
  • बुमराह,शमी और सिराज की स्पीड,स्विंग और सीम बल्लेबाजों के लिए बनी चुनौती
  • भारतीय तेज गेंदबाजो का शानदार प्रदर्शन, स्पिनर भी निभा रहे अहम भूमिका, बल्लेबाज कर रहे अपना काम

Havoc of India's pace attack trio : विश्व कप में भारत का विजयरथ आगे बढ़ रहा है. बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही आला दर्जे का प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके इस प्रदर्शन के कई पूर्व खिलाड़ी भी मुरीद हो गए है. भारत की ये पेस तिकड़ी बुमराह-शमी और सिराज बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं. इनकी गेंदबाजी में स्पीड,स्विंग और सीम की वजह से बल्लेबाज दबाव में खेलते नजर आ रहे है.

भारत का पेस अटैक शानदार

टीम इंडिया लगातार सातवीं जीत दर्ज करने के बाद सेमीफाइनल पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. इसका पूरा श्रेय वैसे तो पूरी टीम को जाता है, लेकिन भारतीय टीम की आलादर्जे की गेंदबाजी को ज्यादा जाता है. खास तौर पर टीम इंडिया के यह तीनों फास्ट बॉलर जिन्होंने अच्छे-अच्छे बल्लेबाज की नींद हराम कर दी है. भारत की बुमराह, शमी और सिराज की यह तिकड़ी इस पूरे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अबतक बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़ी है.

बुमराह,शमी और सिराज अबतक की सर्वश्रेष्ठ तिकड़ी

खास तौर पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने बहुत प्रभावित किया और फिर सिराज की स्विंग बालिंग में अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों की नींद उड़ा कर रख दी है. भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने भी टीम इंडिया की तिकड़ी को सर्वश्रेष्ठ बताया है. पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने कहा कि पहले पाकिस्तान में तेज गेंदबाज पैदा होते थे लेकिन अब भारत में भी तेजी से तेज गेंदबाज निकल रहे हैं.

शमी ने वर्ल्डकप में भारत की ओर से लिये सबसे ज्यादा विकेट

हरभजन सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय गेंदबाज 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं जो अब तक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी दिखाई दे रही है. भारत की यह तिकड़ी जबरदस्त फॉर्म में चल रही है. मोहम्मद शमी जिन्होंने वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का भी रिकॉर्ड बनाया है. इस वर्ल्ड कप में शमी दो बार पांच विकेट भी ले चुके हैं. हालांकि जसप्रीत बुमराह शुरुआत में ही टीमों को झटका देने के बाद नीचे गेंदबाजो का काम आसान कर दे रहे हैं.

कुलदीप-जडेजा कर रहे अपना काम

फिर सिराज की स्विंग बालिंग के आगे बल्लेबाज उलझते नजर आए. ऐसे में कहीं ना कहीं अब यह कहना गलत नहीं होगा की टीम इंडिया की गेंदबाजी आज विश्व में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी बनकर उभर रही है.तेज गेंदबाज के बाद भारतीय स्पिनर भी हर परिस्थिति में जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं. कुलदीप यादव हो या रविंद्र जडेजा दोनों ही हर मौके पर शानदार प्रदर्शन कर रहे है. भारत की बल्लेबाजी भी ज़बरदस्त फ़ॉर्म में चल रही है.

भारत की बल्लेबाजी भी शानदार फार्म में

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया इस बड़े फॉर्मेट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है. अगला मुकाबला टीम इंडिया का 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका से कोलकाता में खेला जाएगा. हालांकि यह दोनों ही टीम फर्स्ट और सेकंड पोजीशन की टीमें है और यह देखना उस दिन बड़ा दिलचस्प होगा कि उस दिन भारतीय टीम की बॉलिंग और बैटिंग किस तरह का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करती है. भारत पहले से ही सेमीफाइनल में जगह पक्का कर चुकी है. फिर भी भारत किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतना चाहेगा और उसकी निगाह अब आठवीं जीत पर टिकी हुई है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us