Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Pak Vs SL Asia Cup 2023: एशिया कप से पाकिस्तान हुआ बाहर ! श्रीलंका ने 2 विकेट से हराया, अब इस दिन होगा IND Vs SL का खिताबी मुक़ाबला

श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, फोटो साभार सोशल मीडिया

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कोलंबो में करो या मरो का मुक़ाबला खेला गया. बारिश से प्रभावित इस रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. इस तरह पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गया. 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.

हाईलाइट्स

  • रोमांचक मुक़ाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप से किया बाहर
  • भारत और श्रीलंका के बीच 17 सितम्बर को होगा फाइनल मुकाबला
  • वर्षा बाधित मैच में ओवरों की हुई कटौती, श्रीलंका को मिला 252 का लक्ष्य

SriLanka Vs Pakistan Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए कोलंबो में करो या मरो के मुकाबले में पहले तो बारिश ने खलल डाला, इसके बाद ओवर में कटौती करनी पड़ी हालांकि जिसके तहत पाकिस्तान ने एक बढ़िया स्कोर श्रीलंका को दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक और कांटे के मुकाबले में हराकर फाइनल का टिकट कटाया. आज के इस मुकाबले के आंखों देखा हाल आपको बताते हैं.

श्रीलंका ने किया फ़ाइनल में प्रवेश

टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है. सभी की निगाहें गुरुवार को हुए पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो मुकाबले पर थी. रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई.  कोलंबो में पहले से ही बारिश की आशंका जताई जा रही थी. जहां बारिश ने मैच में खलल डाला. जिसकी वजह से मैच अपने तय समय से शुरू न हो सका.ओवरों की संख्या में कटौती करनी पड़ी और मैच 42 ओवर का हुआ.

वर्षा बाधित मैच हुआ 42 ओवर का

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी.  हालांकि आज पाकिस्तान की टीम में उनके मुख्य गेंदबाज नसीम शाह और हैरिस राउफ के बगैर मैदान में उतरी थी. दोनों खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर है. पाकिस्तान ने गेंदबाज वसीम ज़ुनियर और जमान को मौका दिया. ओपन करने आए अब्दुल शफीक और फखर ज़मान ने पाकिस्तान पारी की शूरुआत की. फकर जमान 3 रन बनाकर आउट हो गए.

कप्तान बाबर आजम और अब्दुल शफीक ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. दोनों ने 64 रन की साझेदारी की. बाबर 29 को वेल्लालगे ने आउट किया. शफीक 52 रन की शानदार पारी खेलते हुए आउट हुए. मैच को दोबारा रोकना पड़ा फिर ओवरों में कटौती हुई 3 ओवर और कम किये गए, 42 ओवर का मैच खेला गया.

रिजवान की शानदार अर्द्धशतकीय पारी 

पाकिस्तान का एक समय स्कोर 5 विकेट पर 130 रन था. तभी रिजवान और इफ्तिखार ने पारी को सम्भाला और तेजी से बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को 200 पार पहुंचाया. दोनों ने छठे विकेट के लिए 108 रनो की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 7 विकेट पर 252 रन बनाने में कामयाब रही. रिजवान ने महत्वपूर्ण नाबाद 86 रन बनाये,जबकि इफ्तिखार ने 47 रनों की तेज पारी खेली. श्रीलंका को जीत के लिए डीएलएस नियम के तहत 252 का लक्ष्य मिला.

श्रीलंका ने 2 विकेट से जीता मुकाबला

निशंका और परेरा ने पारी की शुरुआत की. कुशल परेरा 17 रन बनाकर रन आउट हो गए. निशंका 29 रन बनाकर शादाब को कैच दे बैठे. फिर श्रीलंका के बल्लेबाज समरबिक्रमे और मेंडिस ने खुलकर खेलना शुरू किया. पाकिस्तान गेंदबाजों को हावी होने का मौका ही नहीं दिया. दोनों ने ग्राउंड के चारो ओर शॉट लगाए.

श्रीलंका ने डकवर्थ लुइस नियम पर 252 रन का लक्ष्य मिला. एक समय पाकिस्तान ने मैच पर पकड़ बनाई, आख़िरी ओवर में जीत के लिए श्रीलंका को 9 रन की जरूरत थी. मैच में रोमांच बढ़ा, अंत मे 1 बॉल पर 2 रन की आवश्यकता थी, श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस ने 91 रन की पारी खेली. असलंका ने विजयी शाट मारकर श्रीलंका को फाइनल पहुंचाया. असलंका 49 पर नाबाद रहे, अब 17 सितम्बर को श्रीलंका का फाइनल में मुकाबला भारत से होगा.

15 Sep 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. लमतरा...
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में
Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us