Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Westindies First Odi : भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला एकदिवसीय आज,सूर्यकुमार पर सबकी निगाहें

India Vs Westindies First Odi : भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला एकदिवसीय आज,सूर्यकुमार पर सबकी निगाहें
भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे से बारबडोस में खेला जाएगा. आगामी एशिया कप और अक्टूबर में होने वाले विश्व कप से पहले तैयारी को लेकर टीम इंडिया इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को आज़म सकती है.


हाईलाइट्स

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे आज, शाम 7 बजे से होगा शुरू
  • सूर्यकुमार यादव पर रहेगी नज़र, भारतीय टीम का पलड़ा भारी
  • वर्ल्ड कप से पहले तैयारी को लेकर टीम इंडिया इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को आजमा सकती है

First ODI in Barbados today : टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज पर टिकी हुई है.दोनों टीमों की बात करें तो भारतीय टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है.जबकि वेस्टइंडीज की युवा टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.उन्हें घरेलू ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिल सकता है.खैर निर्णय तो मैच के बाद पता चल ही जायेगा.फिलहाल पहले मैच को लेकर दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला एकदिवसीय आज,सूर्यकुमार पर नज़र

टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले काफी बुलन्द है.अब टीम की नजर गुरुवार से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज पर रहेगी.तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मैच आज शाम 7 बजे बारबडोस ग्राउंड पर खेला जाएगा. सूर्य कुमार यादव की टीम में वापसी हुई है.उन्हें चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह शामिल किया गया है.माना जा रहा है कि सूर्य कुमार चौथे नम्बर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं.इससे पहले सूर्य ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 3 वनडे मैचों में पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे. अब चयनकर्ताओं ने फिर उन्हें वनडे में मौका दिया है.इस बार वे निराश नहीं करना चाहेंगे.उन्होंने नेट पर जमकर पसीना भी बहाया.

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया आजमा सकती है कुछ खिलाड़ियों को

आगामी एशिया कप और अक्टूबर में होने जा रहे विश्वकप से पहले टीम इंडिया टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी.जिससे उनकी तैयारी का पता चल सके.इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.सर्जरी के बाद टीम में केएल राहुल की भी वापसी हुई है.जबकि टीम में विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन और ईशान किशन भी है.फिलहाल किसे मौका मिलता है यह शाम को पता चल जाएगा.

पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे. फिर विराट कोहली, चौथे नम्बर पर सूर्य कुमार उतर सकते हैं.गेंदबाजी में उमरान मलिक को मौका दिया जा सकता है.

वेस्टइंडीज को घर का मिल सकता है फायदा

यदि मैच प्रेडिक्शन की बात करें, तो आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज की टीम में भी दो ऐसे मैच विनर खिलाड़ी हैं. कप्तान शाई होप और हैटमौयर जो मैच का रुख बदल सकते हैं. बाकी टीम युवा है.फिलहाल उन्हें घर पर खेलने का फायदा मिल सकता है.इसलिए टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती.

दोनों टीमों के संभावित प्लेईंग इलेवन

भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और उमरान मलिक.

वेस्टइंडीज- ब्रेंडन किंग, काइल मेयर्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओशाने थॉमस, अल्जारी जोसेफ, केविन सिंकलेयर और यानिक कैरियह

Related Posts

Latest News

Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद खौफनाक घटना में बदल गया. आरोप...
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

Follow Us