Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs England Wc 2023: भारत की निगाहें छठी जीत पर! इंग्लैंड से कल लखनऊ में मुकाबला,हार्दिक कल भी रहेंगे बाहर

India Vs England Wc 2023: भारत की निगाहें छठी जीत पर! इंग्लैंड से कल लखनऊ में मुकाबला,हार्दिक कल भी रहेंगे बाहर
कल लखनऊ में भारत-इंग्लैंड का मुकाबला, फोटो साभार सोशल मीडिया

India Vs England Wc 2023: विश्व कप 2023 में कई बड़े उलटफेर देंखने को मिले हैं.वर्ल्ड कप में अबतक भारत ही ऐसी टीम है जो अजय है.5 मैच जीतकर टीम इंडिया के हौसले काफी बुलन्द है. एक जीत और भारतीय टीम को सेमीफाइनल के काफी नजदीक पहुंचा देगा. कल लखनऊ के इकाना में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला होना है. डिफेंडिंग चेंम्पियन इंग्लिश टीम इस वर्ल्ड कप में खराब दौर से गुजर रही है. 4 मैच हार चुकी इंग्लिश टीम के लिए कल का मैच बेहद अहम है क्योंकि कल यदि हारे तो आगे पहुंच पाना और भी मुश्किल हो जाएगा.हार्दिक कल का मुक


हाईलाइट्स

  • लखनऊ में कल खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला
  • भारत ने अबतक अपने पांचों मैच जीते, जबकि इंग्लैंड का अबतक इस वर्ल्ड कप में निराशाजनक रहा प्रदर्शन
  • सेमीफाइनल की रेस में भारत सबसे आगे,इंग्लैंड की राह मुश्किल

India-England match tomorrow in Lucknow : भारत और इंग्लैंड के बीच कल लखनऊ में मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया. इस वर्ल्ड कप में अब तक देखा गया है की टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है और अबतक एक भी मैच नहीं हारी. जबकि 2019 वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड की टीम की शुरुआत इस वर्ल्ड कप में बेहद खराब रही. टूर्नामेंट में बने रहने के हिसाब से कल का मुकाबला इंग्लिश टीम को जीतना बेहद अहम है, जबकि भारतीय टीम यदि कल का मुकाबला जीत लेती है तो सेमीफाइनल के और नजदीक पहुंच जाएगी.

भारत-इंग्लैंड के बीच कल मुकाबला

लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में कल यानी रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाएगा. इस बड़े टूर्नामेंट की बात करें तो भारत ने अब तक अपने पांच मैच खेले हैं. जिनमें पांचों में वह विजयी रहा है. इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने पांच में से चार मैच गंवाए हैं जबकि एक में उन्हें जीत हासिल हुई है. टूर्नामेंट में इंग्लिश टीम की सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल हो चुकी है. हालांकि उनके लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा क्योंकि उनके सामने टीम इंडिया है जो अपने अब तक सभी मैच जीतकर लखनऊ पहुंची है.

भारतीय टीम शानदार लय में

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं. मध्यक्रम और गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में लाजवाब, शानदार प्रदर्शन किया है. जिसकी बदौलत भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस में सबसे आगे चल रही है. भारतीय टीम को एक कमी फिर खलेगी. कल का मैच भी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नहीं खेल सकेंगे. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी कल चुनौती होगी की हार्दिक पांड्या की जगह कौन लेगा.

स्पिनरों की मददगार है पिच

लखनऊ की पिच अक्सर स्पिनरों के लिए माकूल मानी जाती है. यहां देखा गया है कि अक्सर बड़े स्कोर नहीं बने है. पिछला मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी की थी और बड़ा स्कोर बनाया था. स्पिनरों के लिए माहिर इस पिच पर क्या कल के मुकाबले में अश्विन की टीम में वापसी होगी. यह कल ही पता चलेगा. इंग्लैंड की टीम की बात की जाए अबतक के इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है और उसकी सेमीफाइनल की पहुंचने की संभावना भी अब कम होती जा रही है.

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपलब्ध नहीं), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन इशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम करेन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, गस एटकिंसन

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us