
India Vs England Test series 2024: विशाखापत्तनम टेस्ट चौथे दिन समाप्त ! अबकी दफा भारत ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 106 रनों से दी मात, सीरीज में 1-1 की बराबरी, बुमराह प्लेयर ऑफ़ द मैच
India vs England
विशाखापत्तनम (Vishakhapatannam) में खेले गए दूसरे टेस्ट (Second Test) में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 106 रन से हराकर 5 टेस्ट मैचो की सीरीज 1-1 से बराबरी (Level Series) कर ली. जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) को शानदार गेंदबाजी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ़ द मैच से नवाजा गया. बुमराह ने इस टेस्ट में 9 विकेट झटके.
भारत की दूसरे टेस्ट में शानदार जीत
पहले टेस्ट में मिली हार का बदला भारतीय टीम ने विशाखापत्तनम (Vishakhapattanam) में ले लिया. अबकी बार टीम इंडिया ने अंग्रेजों को एक भी ऐसा मौका नहीं दिया जिससे वे टीम इंडिया पर हावी हो सके. जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में चौथे दिन इंग्लैंड को पराजित (Defeated England) कर दिया.
मैच का आंखों-देखा हाल
विशाखापत्तनम (Vishakhapattanam) में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच में जहां भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले खेलते हुए पहली पारी में 396 रन बनाए. भारत की ओर से टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जयसवाल (Yashashvi Jaiswal) ने 209 रन की बड़ी शानदार पारी खेली. पहली पारी खेलने उतरी इंग्लिश टीम 253 रन पर सिमट गई. बुमराह ने 6 विकेट जबकि कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटककर अंग्रेज बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. दूसरी पारी में भारतीय टीम 255 रन पर सिमट गई भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा.
500 विकेट का आंकड़ा नहीं कर पाए अश्विन पार, बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच

