Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IND vs Pak Asia Cup 2023: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला ! पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक को बताया दमदार, Virat Kohli बोले करना होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

एशिया कप में कल भारत-पाक मुकाबला,फोटो साभार सोशल मीडिया

एशिया कप में 2 सितंबर को सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कैंडी में खेला जाएगा.दुनिया भर के फैंस इस मैच का बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं.दोनों ही अपनी-अपनी जगह मजबूत टीमें है.वहीं इस दौरान भारतीय स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने पाकिस्तान गेंदबाजी आक्रमण को दमदार बताया है.कहा कि हम सभी को मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

हाईलाइट्स

  • एशिया कप में कल कैंडी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
  • भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली में पाक गेंदबाजी अटैक को बताया दमदार, हमें अपना बेस्ट देना होगा
  • दोनों ही टीमें काफी मजबूत,बाबर आज़म और कोहली दोनों फार्म में

India-Pakistan match in Asia Cup tomorrow in Kandy : एशिया कप टूर्नामेंट 2023 का अहम मुकाबला 2 सितंबर को भारत अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी. दुनिया भर के फैंस की निगाहें इसी मैच पर टिकी होंगी.दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी अपनी-अपनी जगह बेहतर है. हालांकि पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमण कहीं ना कहीं भारत से ज्यादा मजबूत दिखाई देता है. खुद इस बात को विराट कोहली भी कह रहे हैं. नेपाल के विरुद्ध पिछले मैच के शतकवीर बाबर आजम ने शानदार पारी खेलते हुए अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि वह रुकने वाले नहीं है. 

भारत और पाकिस्तान कल आमने-सामने सबकी नजर कल के मैच पर

वर्ल्ड कप T20 2022 के भारत और पाकिस्तान का वह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज है, उस शानदार रोमांचक मैच के हीरो रहे विराट कोहली ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैरिस रउफ के ओवर में दो लगातार छक्के मारकर पाकिस्तान से मैच जीत लिया था.एक बार फिर भारत और पाकिस्तान वनडे फार्मेट में 2019 वर्ल्ड कप के बाद 2 सितंबर यानी कल केंडी में खेलने उतरेंगे, सबकी निगाहें विराट कोहली और बाबर आज़म पर होंगी,पाकिस्तान पेस अटैक से भारत को पार पाने के लिए संयम से खेलने की जरूरत है.

मैच से पहले विराट कोहली ने पाक गेंदबाज़ी को बताया दमदार

Read More: T20 World Cup 2026 Final: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए यूपी में नहीं कटेगी बिजली, मंदिरों में रुद्राभिषेक और यज्ञ से गूंजा माहौल

मैच से पहले भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने पाकिस्तान गेंदबाजी आक्रमण को दमदार बताया है.उन्होंने पाकिस्तान गेंदबाजी को बेस्ट अटैक बताते हुए कहा कि अगर बेस्ट गेंदबाजी अटैक का सामना करना है,तो आपको बेस्ट प्रदर्शन करना होगा. कोहली का कहना है कि उनके पास वर्ल्ड क्लास बॉलर है जो कभी भी मैच का रूख बदल सकते हैं. इसके लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. कोहली भी इन दोनों जबरदस्त फॉर्म में दिखाई पड़ रहे हैं और वह कल के मैच में एक बार फिर बेहतर पारी खेल कर टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे.

Read More: IND Vs Nz T20: अभिषेक का शानदार प्रदर्शन जारी ! पुराने रंग में लौटे कप्तान सूर्य, जीती सीरीज़

पाक कप्तान बाबर आज़म जबरदस्त फॉर्म में

Read More: India Vs Nz T20 News: ईशान ने ठोंका अपना पहला टी-20 शतक ! अर्शदीप ने झटके 5 विकेट, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला

उधर पाकिस्तान ने अपना पहला मैच नेपाल से जीता. कप्तान बाबर आजम की शानदार 151 की पारी की बदौलत उनके फार्म में आने के संकेत पहले से ही मिल गए हैं. बाबर आजम बतौर कप्तान वनडे करियर में 2000 रन बनाने से महज 6 रन दूर है तो वही उनके अब तक वनडे करियर में 19 शतक हो चुके हैं और एक बार फिर इस बड़े मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद जताई जा रही है.बाबर आजम के पास विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का यह सुनहरा अवसर है. बतौर कप्तान विराट कोहली ने 36 पारियों में 2000 रन बनाए थे,जबकि बाबर आजम बतौर कप्तान 30 वनडे पारियों में 1994 रन बना चुके हैं.

कप्तान रोहित शर्मा का एशिया कप में रहा शानदार प्रदर्शन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में तुरुप्प का इक्का साबित हो सकते हैं,क्योंकि उनका एशिया कप में परफॉर्मेंस बेहद शानदार रहा है. वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के इस रिकार्ड को तोड़ सकते हैं.सचिन ने एशिया कप में 23 मैचों में 971 रन बनाए थे. जबकि रोहित शर्मा 22 मैचों में 745 रन बना चुके हैं.भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही दबाव वाला होता है दोनों ही टीमें जीतने के लिए पूरा जोर लगाते हैं.पूरे देश और दुनिया की निगाहें इस मैच पर टिकी रहती हैं कल एक बार फिर से दोनों टीम श्रीलंका के कैंडी स्टेडियम में खेलने उतरेंगी. भारत अबतक पिछले 3 वनडे पाकिस्तान से जीत चुका है.

क्या कहता है पल्लेकल का मौसम

दरअसल सब कुछ तो ठीक है लेकिन एक चिंता जरूर है वह मौसम,मौसम विभाग का अनुमान है कि कल यहां बारिश की संभावना प्रबल है.यदि बारिश हुई तो दर्शक मायूस हो सकते हैं.काफी चांस दिखाई दे रहे हैं कल बारिश होने के.यदि मैच नहीं हुआ तो एक - एक अंक से संतुष्ट होना पड़ेगा.

ये रही दोनों टीमें

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा,बैकअप: संजू सैमसन

पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी

01 Sep 2023 By Vishal Shukla

Latest News

UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में लाइनमैन नोखेलाल की करंट से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पावर हाउस पर शव रखकर...
कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी
Fatehpur News: फतेहपुर में शादी के नाम पर संगठित ठगी का खुलासा, फर्जी कॉल सेंटर से 6 गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 01 अप्रैल 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके नक्षत्र, जानिए सभी का दैनिक भाग्यफल
UPPCS Topper 2024: किसान के बेटे ने इतिहास रच पाई सफलता, 9वीं रैंक लगाकर बना SDM, फतेहपुर के शुभम सिंह की संघर्ष भरी कहानी
Fatehpur News: विदाई में भी शिक्षा की महक ! फतेहपुर में गुरु जय प्रकाश सिंह को नम आंखों से दी गई विदाई
UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल

Follow Us