Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ICC World Cup 2023 : विश्व कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला अब खेला जाएगा तय तिथि के एक दिन पहले

ICC World Cup 2023 : विश्व कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला अब खेला जाएगा तय तिथि के एक दिन पहले
वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच हो सकता है एक दिन पहले

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत के हाथों में है.15 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबले की तारीख में बदलाव हो किया गया है.यह मैच अब 14 अक्टूबर को खेला जा सकता है.गुजरात में नवरात्र को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर तारीख में बदलाव सम्भव है. फिलहाल आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.


हाईलाइट्स

  • आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के शिड्यूल में हो सकता है बड़ा परिवर्तन
  • अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब 14 अक्टूबर को
  • आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी,अन्य मेचों में भी बदलाव की सम्भावना

India and Pakistan match can be played a day earlier : आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी इस दफा भारत के पास है. 5 अक्टूबर से विश्व कप का आगाज हो रहा है. वर्ल्ड कप के कुछ मैचों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. वनडे विश्व कप का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. उससे पहले ही यह खबर सामने आ रही है कि मैच को तय तिथि के 1 दिन पहले कराया जाएगा.यानी 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच उसी स्टेडियम पर खेला जाएगा. ऐसा क्यों किया जा रहा है, इस बारे में आगे विस्तार से आपको बताते हैं. हालांकि अभी इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

वर्ल्डकप 2023 शिड्यूल में बदलाव सम्भव

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज़ 5 अक्टूबर से हो रहा है.विश्वकप की मेजबानी भारत कर रहा है.भारत के 10 शहरों में वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे.वर्ल्ड कप का शेड्यूल भी जारी पहले ही किया जा चुका है.इस बीच एक खबर सामने आ रही है,अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला 15 अक्टूबर के बजाय 14 अक्टूबर को खेला जाएगा.

गुजरात में नवरात्र पर्व को लेकर मैच एक दिन पहले हो सकता है

भारत-पाकिस्तान का यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.सुरक्षा एजेंसियों ने पहले से ही बीसीसीआई को मैच को लेकर तारीख में बदलाव करने को कहा था.सूत्रों के हवाले से खबरें सामने आ रही है, कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा.दरअसल ऐसा इसलिए किया जा रहा है,क्योंकि 15 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है. और गुजरात में नवरात्र पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है.

सुरक्षा कारणों से बदलाव की उम्मीद नई लिस्ट जल्द जारी हो सकती है

नवरात्र पर्व गुजरात में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. लाखों की भीड़ उमड़ती है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने ऐतराज़ जताया था. जिस पर बीसीसीआई ने हामी भर दी है. माना जा रहा है कि अब यह मैच तय तिथि के 1 दिन पहले खेला जाएगा. हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वही इसके अलावा अन्य मैचों में भी बदलाव संभव है.जल्द ही शिड्यूल की नई लिस्ट जारी हो सकती है.

 

नया शेडयूल टीम इंडिया के मैचों का 

8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया , चेन्नई 

11 अक्टूबर को अफगानिस्तान, दिल्ली

14 अक्टूबर को पाकिस्तान, अहमदाबाद

19 अक्टूबर को बांग्लादेश, पुणे

22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, धर्मशाला

29 अक्टूबर को इंग्लैंड, लखनऊ

2 नवंबर को नीदरलैंड्स, मुंबई

5 नवंबर को साउथ अफ्रीका, कोलकाता

11 नवंबर को श्रीलंका, बेंगलुरु

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us