Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Eng Vs Afg Wc 2023: अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर ! 2019 की विश्व चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से दी शिकस्त

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया, फोटो साभार ईएसपीएन क्रिकइंफो

World Cup 2023: 2019 की विश्व चेंम्पियन इंग्लैंड जैसी मज़बूत टीम को शिकस्त देकर अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की. टॉस हारकर अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 284 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 215 रन पर ही सिमट गई. मुजीबुर्रहमान के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर आफ द मैच दिया गया.

हाईलाइट्स

  • अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत
  • वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड की टीम 215 पर हुई ऑल आउट
  • इंग्लैंड ने टॉस जीता चुनी गेंदबाज़ी, अफगानिस्तान ने बनाये थे 284 रन

Afghanistan Recorded its First win In the World Cup : अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर देंखने को मिला है, अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल की बदौलत बाजी मारी, ऐसे में वर्ल्ड कप में जिस तरह से यह बड़ा उलटफेर हुआ है, आगे अफगानिस्तान कई टीमों के समीकरण बिगाड़ सकती है.

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में आज जबरदस्त क्रिकेट में देखने को मिला है, जहां अफगानिस्तान की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2019 की विश्व चैंपियन टीम इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया. इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने पहली जीत दर्ज की है, अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 284 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 215 रन पर ही सिमट गई.

गुरबाज की शानदार पारी

आज इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, अफगानिस्तान की टीम के दोनों ओपनर गुरबाज और जादरान ने पहले विकेट के लिए शानदार 114 रन की साझेदारी की, खास तौर पर गुरबाज शुरुआत से ही आक्रामक मूड में दिखाई दिए उन्होंने 80 रन की आक्रामक पारी खेली, इसमें चार छक्के शामिल थे. जादरान ने 28 रन की पारी खेली, अफगानिस्तान की ओर से अलिखिल ने 58 रन अंत में मुजीब ने 16 गेंद पर 28 रन बनाकर टीम को 284 रन तक पहुंचाया.

इंग्लैंड की पूरी टीम सिमटी 215 रन पर

जवाब में 285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, इंग्लैंड के पांच विकेट 117 रन पर ही गिर गए थे,  उनकी पूरी टीम 215 रन पर ऑल आउट हो गई. अफगानिस्तान की ओर से मुजीबुर्रहमान और राशिद खान ने तीन विकेट लिए. शानदार और कसी गेंदबाज़ी अटैक के चलते अफगानिस्तान ने यह मैच 69 रन से जीत लिया, शानदार प्रदर्शन के लिए मुजीबुर्रहमान को प्लेयर आफ द मैच दिया गया.

15 Oct 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 माह की गर्भवती महिला की मौत हो...
UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

Follow Us