Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना की चपेट में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफ़रीदी..हालत गम्भीर..!

कोरोना की चपेट में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफ़रीदी..हालत गम्भीर..!
शाहिद अफरीदी फ़ाइल फ़ोटो।साभार-गूगल।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व कप्तान रहे शाहिद अफरीदी कोरोना की चपेट में आ गए हैं..इसकी पुष्टि उन्होंने स्वयं की है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:पाकिस्तान के सफ़लतम क्रिकेट खिलाड़ियों में शामिल पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को कोरोना संक्रमण हो गया है।इसकी जानकारी शनिवार दोपहर क़रीब दो बजे उन्होंने एक ट्वीट के जरिए दी है।उनकी हालत ठीक नहीं कही जा सकती है क्योंकि अपने ट्वीट में अफ़रीदी ने बताया है कि-
"मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा परीक्षण हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। इंशाअल्लाह."!

ये भी पढ़े-क्या फ़िर से हो जाएगा सम्पूर्ण लॉकडाउन..पीएम मोदी इस दिन करेंगे मुख्यमंत्रियो के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए बात..!

आपको बता दे कि कोरोना काल के दौरान शाहिद अफरीदी अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे थे और अब वह खुद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

शाहिद अफरीदी काफ़ी पापुलर क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं।और अभी भी अपने बयानों को लेकर वह विवादों में आ जाते हैं।कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में वह पीएम मोदी के विरोध में कई तरह की अनर्गल बातें कर रहे थे।जिसके चलते उनकी भारत मे जमकर आलोचना हुई थी।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में 6 औऱ नए मरीज़..संख्या पहुँची 92..!

आपको बता दे कि शाहिद अफरीदी को एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान में ही नहीं भारत में भी काफ़ी पसंद किया जाता रहा है।उनके पाज़िटिव होने की ख़बर जैसे ही फैली ट्वीटर पर शाहिद अफ़रीदी टॉप ट्रेंड करने लगा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us