Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:सोनभद्र नरसंहार-पीड़ितों से मिलने के लिए अड़ी प्रियंका गांधी..बिना सोए गुजार दी पुलिस हिरासत में पूरी रात!

राजनीति:सोनभद्र नरसंहार-पीड़ितों से मिलने के लिए अड़ी प्रियंका गांधी..बिना सोए गुजार दी पुलिस हिरासत में पूरी रात!
पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी फ़ोटो ट्वीटर

बीते दिनों यूपी के सोनभद्र में ज़मीनी कब्ज़े के विवाद को लेकर हुई हिंसा में 10 लोगों की मौत हो और बड़ी संख्या में घायल हुए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए शुक्रवार को पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

सोनभद्र-यूपी के सोनभद्र में हुई हिंसा को लेकर विपक्षी दल सरकार के विरोध में आवाज़ बुंलद कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।सोनभद्र हिंसा को लेकर योगी सरकार बैकफुट पर है।कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र भूमि विवाद में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने गई हैं।लेक़िन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया। फिलहाल प्रियंका को चुनार गेस्टहाउस में पुलिस द्वारा रोका गया है।प्रियंका ने शुक्रवार रात एक के बाद एक ट्वीट करके कहा है कि अगर पीड़ितों से मिलने के अपराध के कारण यूपी सरकार उन्हें जेल में डालना चाहे तो वह पूरी तरह तैयार हैं। प्रियंका गांधी पूरी रात चुनार गेस्टहाउस में रहीं। देर रात तक अफसरों का मिर्जापुर गेस्ट हाउस आनाजाना लगा रहा उन्हें मनाते रहे लेकिन प्रियंका गांधी ने भी साफ कर दिया कि वह नरसंहार पीड़ितों से मिले वगैर वापस नहीं लौटेंगी।प्रियंका के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी चुनार गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं।प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश में जगह जगह कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:बेहटा बवाल-गौकसी करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..1987 में हुई साम्प्रदायिक हिंसा से जुड़ा है ताल्लुक़!

आपको बता दे कि शुक्रवार को प्रियंका ने सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिलने का फैसला किया।वह वाराणसी के रास्ते सोनभद्र के लिए रवाना हुईं।लेक़िन उनके काफिले को मिर्जापुर पुलिस द्वारा नरायनपुर के समीप ही रोक लिया गया और शांतिभंग की आशंका में प्रियंका सहित उनके 10 सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हिरासत में ले लिया गया है।

रात भर चलती रही मान मनौवल..

पुलिस हिरासत में चुनार गेस्ट हाउस में रोकी गई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरी रात जागते हुए गुजार दी प्रियंका को मानने के लिए देर रात तक अधिकारियों का आना जाना गेस्ट हाउस में चलता रहा लेक़िन प्रियंका ने साफ तौर पर कह दिया कि वह पीड़ितो से मिले बगैर नहीं जाएंगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us