Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:रामपुर के डीएम से साफ़ कराऊंगा जूते-आज़म खान.!

राजनीति:रामपुर के डीएम से साफ़ कराऊंगा जूते-आज़म खान.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

लगातार एक के बाद एक विवादित बयानों के चलते आज़म खान चौतरफा से घिरे हुए हैं..अंडरवियर वाले बयान के बाद उनका एक और विवादित वीडियो वायरल हो गया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला..?

रामपुर: सपा के कद्दावर नेता और रामपुर से लोकसभा उम्मीदवार आज़म खान का विवादित बयानों से बहुत पुराना नाता रहा है वो अक्सर अपने बयानो के चलते पार्टी और अपनी फ़जीहत कराते रहें हैं।हाल ही में जया प्रदा को लेकर की गई कथित तौर पर उनकी शर्मनाक टिप्पणी से बवाल शांत भी नहीं हुआ था कि उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह से जूते साफ़ कराने की बात कर रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो में...

वायरल वीडियो में आजम खान जनता से कह रहे हैं ‘’और सब डटे रहो, ये कलेक्टर-पलेक्टर से मत डरियो, ये तन्ख्वैया है, तन्खवैयों से नहीं डरते, और देखे हैं मायावती जी के फोटो, कैसे बड़े-बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूते साफ कर रहे हैं, उन्हीं से है गठबंधन, उन्हीं के जूते साफ कराऊंगा इनसे अल्लाह ने अगर चाहा’’।

इस वीडियो के वायरल होते ही एक बार फ़िर आज़म खान की मुसीबतें बढ़नी तय है।

चुनाव आयोग ने की आज़म की बोलती बंद...

विवादित बयान बाजियों के चलते चुनाव आयोग नेताओं के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने से भी गुरेज़ नहीं कर रहा है।आपको बता दे कि मंगलवार को चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ,मायावती, आज़म खान और मेनका गांधी के ऊपर कार्यवाही करते हुए कुछ दिनों के लिए इन नेताओं की चुनावी रैलियों और जनसभाओं में रोक लगा दी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us