Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News: बड़ी संख्या में पार्टी काट देगी मौजूदा विधायकों का टिकट

Uttar Pradesh News: बड़ी संख्या में पार्टी काट देगी मौजूदा विधायकों का टिकट
सांकेतिक फ़ोटो

बीजेपी के भीतर पिछले कुछ दिनों से मचे घमासान के बीच एक औऱ खबर निकल के सामने आई है।पार्टी वर्तमान हालातों में आगामी विधानसभा चुनाव में कई मौजूदा विधायको का टिकट काट देगी. Uttar pradesh bjp mla candidate 2022 election

Uttar Pradesh News: यूपी में अगले साल होने वाले  विधानसभा चुनावों में मात्र 8, 9 महीने का समय बचा हुआ है।ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुईं हैं।सबसे ज़्यादा चर्चा इस समय भाजपा को लेकर हो रही है।सत्ताधारी दल के भीतर इन दिनों अंदर खाने घमासान मचा हुआ है।कई तरह के बदलाव प्रदेश संगठन औऱ सरकार में होने की चर्चा इन दिनों चल रही है।uttar pradesh news bjp party will cut tickets of sitting mla s in large numbers

इन सबके बीच पार्टी अपने मौजूदा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार करवाने में जुट गई है।पार्टी सूत्रों के अनुसार विधायकों के मौजूदा कार्यकाल का फीडबैक जनता द्वारा लेने का कार्य संगठन द्वारा शुरू किया जाएगा।

इसके लिए तीन कैटेगरी बनाई गईं हैं सबसे पहले एक्सीलेंट फिर गुड औऱ सबसे आख़री में एवरेज।जो विधायक एक्सीलेंट की कैटेगरी में आएंगे उनको दोबारा टिकट मिलना कंफर्म है लगभग यही स्थिति गुड कैटेगरी वाले विधायकों की भी रहेगी लेकिन जो एवरेज कटेगरी में आएंगे उनका टिकट कटना तय है।

उल्लेखनीय है कि अंदरूनी स्तर पर कई बैठकें भी की गई हैं और उसके बाद राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने लखनऊ का दौरा भी किया। वहां पर उन्होंने राज्य सरकार के मंत्रियों, संगठन के प्रमुख नेताओं से व्यापक फ़ीडबैक हासिल किया है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि अब चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं है, ऐसे में सरकार और संगठन में शीर्ष स्तर पर किसी तरह का बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। पार्टी मौजूदा नेतृत्व के साथ ही चुनाव मैदान में जाएगी। हालांकि सरकार के स्तर पर जरूर कुछ बदलाव हो सकते हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us