Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022 BJP Candidate List:कब तक आएगी बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट इन सीटों पर फाइनल हो गए नाम

UP Chunav 2022 BJP Candidate List:कब तक आएगी बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट इन सीटों पर फाइनल हो गए नाम
UP Chunav 2022 BJP Candidate List:

सोमवार को यूपी बीजेपी चुनाव कार्य समिति की बैठक लखनऊ में सपन्न हुई.बैठक में भाजपा दावेदारों के नाम पर चर्चा हुई.प्रत्याशियों की पहली लिस्ट कब तक आएगी.पढ़ें पूरी रिपोर्ट.. Bjp Candidate List 2022 UP Chunav 2022

UP Chunav 2022 Latest News:भाजपा से विधानसभा टिकट माँग रहे दावेदारों की धड़कनें इन दिनों बढ़ी हुई हैं.चुनाव का ऐलान होने के बाद अब प्रत्याशियों के नामों पर फ़ाइनल चर्चा हो गई है.सोमवार को भाजपा प्रदेश चुनाव कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में सपन्न हुई.इस बैठक में पहले चरण की 58 विधानसभा सीटों के दावेदारों के नाम  फ़ाइनल किए गए.बैठक में तय हुआ है कि मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ इन पैनलों में शामिल नामों पर चर्चा कर 15-16 जनवरी तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी. Up bjp candidate list 2022

बता दें कि पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी.जिसके चलते बीजेपी अपनी पहली लिस्ट 15-16 जनवरी तक हर हाल में जारी कर देगी.चूंकि पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान होना है, इसलिए सबसे पहले इन्हीं सीटों के लिए कवायद शुरू की गई है. Up Bjp candidate list 2022

सूत्रों ने बताया कि संगठन के पास संबंधित क्षेत्र और जिलों से आए 58 विधानसभा सीटों के दावेदारों के पैनल की सूची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सि‍ंह और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सि‍ंह के सामने रखी गई.यह सूची लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल दिल्ली पहुंच रहे हैं. वहां राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ इन नामों पर चर्चा करने के संसदीय बोर्ड को सूची भेजी जाएगी.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us