Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह ऐलान..किसी भी कीमत पर वापस नहीं होगा CAA..!

UP:लखनऊ में गृह मंत्री अमित शाह ऐलान..किसी भी कीमत पर वापस नहीं होगा CAA..!
फ़ोटो साभार गूगल

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भाजपा द्वारा नागरिकता क़ानून (CAA ) के समर्थन में जनसभा का आयोजन हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शिरकत की...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ:नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) के समर्थन में भाजपा द्वारा जनजागरूकता रैलियां औऱ जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा था।मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भी भाजपा द्वारा CAA के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन हुआ।जिसमें पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CAA को लेकर विपक्षियों पर जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़े-UP:इलाहाबाद से प्रयागराज बना शहर अब फ़िर से बनेगा इलाहाबाद..?

अमित शाह ने कहा कि सीएए पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैं, इसीलिए भाजपा जन जागरण अभियान चला रही है, जो देश को तोड़ने वालों के खिलाफ जन जागृति का अभियान है।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि देश में सीएए के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है, दंगे कराए जा रहे हैं। सीएए में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

ये भी पढ़े-CAA के समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों और प्रशासन के बीच झड़प..एसडीएम ने जड़ा थप्पड़..!

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि इस बिल में किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं है। पाकिस्तान,अफगानिस्तान, बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यकों पर वहां अत्याचार हुए, वहां उनके धार्मिक स्थल तोड़े जाते हैं। वो लोग वहां से भारत आए हैं। ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता देने का ये बिल है।

गृहमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने वर्षों से प्रताड़ित लोगों को उनके जीवन का नया अध्याय शुरू करने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आज डंके की चोट पर कहने आया हूं कि जिसको विरोध करना है करे, CAA वापस नहीं होने वाला है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us