Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP BJP News: MLC ए.के.शर्मा को प्रदेश संगठन में मिली जिम्मेदारी दो प्रदेश मंत्री भी बनाए गए

UP BJP News: MLC ए.के.शर्मा को प्रदेश संगठन में मिली जिम्मेदारी दो प्रदेश मंत्री भी बनाए गए
एके शर्मा।फ़ाइल फ़ोटो

उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन में शनिवार को तीन पदों पर नियुक्ति की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की, मोदी के क़रीबी माने जाने वाले ए.के शर्मा को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है. UP Bjp three leader appointed today including mlc arvind kumar sharma (A.K. Sharma )

UP BJP News: शनिवार को यूपी बीजेपी के संगठन में तीन पदों पर नियुक्तियां हुईं। पीएम मोदी के क़रीबी माने जाने पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावा लखनऊ की श्रीमती अर्चना मिश्रा औऱ बुलन्दशहर के अमित वाल्मीकि को प्रदेश मंत्री के पद जी जिम्मेदारी दी गई है।तीनों नेताओं के नियुक्ति का पत्र प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा जारी किया गया।Mlc ak sharma vice president up bjp

एके शर्मा को लेकर सबसे अधिक चर्चा..

पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को लेकर सबसे अधिक अटकलें औऱ चर्चा प्रदेश में पिछले कई महीनों से हो रहीं थीं।यह माना जा रहा था कि पीएमओ ऑफिस में नियुक्त रहे एके शर्मा पीएम मोदी के बेहद क़रीबी अफ़सरों में से एक रहें हैं।ऐसे में उन्हें यूपी भेजकर यूपी की सत्ता को केंद्र से नियंत्रित करने का ताना बाना पीएम मोदी बुन रहें हैं।एके शर्मा को आनन फानन में एमएलसी भी बनवा दिया गया जिसके बाद सम्भावनाएं औऱ बढ़ गईं कि एके शर्मा को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा औऱ उन्हें महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंप दी जाएगी।लेकिन मामला ठंडे बस्ते में रहा।पिछले एक महीने से यूपी बीजेपी में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जो मंथन चला उसके बाद लगा कि अब शायद मंत्रिमंडल विस्तार हो औऱ एके शर्मा को योगी कैबिनेट में जगह मिल जाए लेकिन शनिवार को जब उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया तो एक बार फ़िर यह साफ़ हो गया कि फिलहाल योगी एके शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल करने के मूड में नहीं है। mlc arvind kumar sharma letest news

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us