Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज..प्रदेश अध्यक्ष फिर हुए गिरफ्तार..!

UP:कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज..प्रदेश अध्यक्ष फिर हुए गिरफ्तार..!
फ़ोटो साभार-गूगल।

लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

लखनऊ:मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।उनके साथ आराधना मिश्रा मोना सहित अन्य कई कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता भी गिरफ्तार किए गए हैं।

ये भी पढ़े-कोरोना:दिवंगत वरिष्ठ सपा नेता के पुत्र की कोरोना से मौत..सपाइयों में शोक की लहर..!

जानकारी के अनुसार सोमवार रात कांग्रेसी नेता शाहनवाज आलम को हजरतगंज पुलिस ने लखनऊ में सीएए-एनआरसी को लेकर हुई हिंसा, आगजनी व तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था।इसकी सूचना पर सोमवार देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, कांग्रेस विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा मोना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसे लेकर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।

ये भी पढ़े-पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम सम्बोधन..चीन सीमा विवाद और कोरोना वायरस को लेकर होंगी कुछ अहम घोषणाएं..!

Read More: Mahoba News: बीच सड़क जलशक्ति मंत्री और भाजपा विधायक में तीखा विवाद ! काफिला रोकने से मचा बवाल, अखिलेश ने ली चुटकी

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेसी मंगलवार सुबह फ़िर से पार्टी कार्यालय से निकल गिरफ्तार के विरोध में धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर ही सभी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: पंकज चौधरी को प्रदेश और नितिन नबीन को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी ! जानिए दोनों नेताओं की कुल संपत्ति कितनी है

ये भी पढ़े-UP:फर्रुखाबाद में टिड्डी दल का हमला..मचा रहा हड़कम्प..ऐसे किया किसानों ने बचाव..!

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू का कहना है कि शाहआलम का न तो एफआईआर में नाम है और न ही चार्जशीट में फिर भी उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। यह सरकार विरोध की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन हम कह देते हैं वो कितना भी दमन कर ले कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है।

Tags:

Latest News

India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अहम खबर सामने आयी है, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फ़रवरी से...
Fatehpur News: दोबारा सामने आया तो रिक्शा चढ़ाकर मार डालूंगा ! जिला अस्पताल के सामने फार्मासिस्ट पर जानलेवा हमला
आज का राशिफल 03 फरवरी 2026: सोंच समझ कर करें काम, जानिए 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
जालसाजों का शिकार हुए जेल अधीक्षक: नीट में बेटी का दाखिला कराने के नाम पर 23 लाख की ठगी, ऐसे मिला था नंबर
Fatehpur News: वाह रे फतेहपुर की पुलिस “5 हजार दोगी तभी लिखेंगे मुकदमा” तमंचे के बल पर विवाहिता की पिटाई, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता
Fatehpur News: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा मौका, RTE के तहत 16 फरवरी तक करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया
आज का राशिफल 01 फरवरी 2026: कुछ राशियों के जातकों को संभल कर रहना होगा, जानिए दैनिक भाग्यफल

Follow Us