Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:विश्व हिन्दू परिषद की नाराजगी भाजपा को मुश्किल में डाल सकती है..!

फतेहपुर:विश्व हिन्दू परिषद की नाराजगी भाजपा को मुश्किल में डाल सकती है..!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

रामनवमी के अवसर पर युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय ने भाजपा के प्रति अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है..जो भाजपा के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकता है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: भाजपा के घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) से राम ग़ायब तो नहीं हुए पर बरस दर बरस उनके मंदिर मुद्दे को भाजपा ने दरकिनार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

राम मंदिर का राग अलाप भारत की राजनीति में साल दर साल उन्नति करने वाली पार्टी का मानो अब राम से मोह ही भंग हो चुका है।भले ही उनके कुछ नेता राम मंदिर बनाने की बात करते हो पर भाजपा द्वारा जारी किए गए 2019 के संकल्प पत्र से यह साबित हो गया कि भाजपा अब केवल मोदी के सहारे है और पार्टी को राम की जरूरत बची नहीं।

यह भी पढ़े: फतेहपुर विकास से अछूते ग्रामीणों का साध्वी के खिलाफ फूटा गुस्सा कहा कुछ नहीं दे सकते तो मौत दे दो.!

ग़ौरतलब है कि इस बार के संकल्प पत्र में भाजपा द्वारा यह कहा गया है कि संविधान के अनुसार राम मंदिर का निर्माण होगा जिसका मतलब यह है कि अब भाजपा ने भी राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के आसरे ही छोड़ दिया है।जिसके चलते भाजपा को समर्थन करने वाले हिन्दूवादी संगठन ख़ासा नाराज़ चल रहे हैं।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

सभी पार्टियों की तरह भाजपा ने भी छला...

रामनवमी के अवसर पर फतेहपुर में युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि अब राम मंदिर का निर्माण तभी होगा जब स्वयं भगवान राम चाहेंगे उन्होंने मौजूदा सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दूसरी सरकारों की तरह भाजपा ने भी राम भक्तों के साथ छलावा किया है।हालांकि वीरेंद्र पांडेय ने यह भी कहा कि भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दल तो राम और हिन्दू समाज को अछूत मानते हैं कम से कम बीजेपी राम मंदिर के बारे में बात तो करती है अब वह चाहे जिस मन से करती हो।

आपको बता दे कि राम मंदिर के मुद्दे पर देश भर के अलग अलग कोनों से भाजपा के विरोध में बातें उठती रहीं हैं क्योंकि लोगों का ऐसा मानना है कि जिस राम के नाम पर राजनीति कर भाजपा ने सत्ता हासिल की है आज उसी राम को वह भूल चुकी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us