Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया..देर शाम छोड़ा!

फतेहपुर:प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया..देर शाम छोड़ा!
प्रदर्शन करते कांग्रेसी

मिर्जापुर के चुनार में हुई प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन किया लेक़िन इस बार पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:पूरे देश की सियासत आज दिनभर गरमाई रही ख़ासकर यूपी में तो इसकी तपिस और भी ज्यादा महसूस की गई।सोनभद्र में हुए सामुहिक नरसंहार के चलते कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल प्रदेश की मौजूदा सरकार पर कई सवाल खड़े करते हुए सोनभद्र हिंसा पर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं लेकिन इस मुद्दे पर कांग्रेस कुछ ज्यादा ही आक्रामक दिखी।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोनभद्र के पहले ही मिर्जापुर के चुनार में पुलिस द्वारा हिरासत ले लेने से कांग्रेस और भी आक्रामक हो गई।प्रदेश भर से कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया।

ये भी पढ़े-राजनीति:सोनभद्र नरसंहार-प्रियंका गांधी से मिलने गेस्ट हाउस पहुंचे पीड़ितों को पुलिस ने रोका.. गांधी भूख हड़ताल पर बैठी!

फतेहपुर में भी कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया।सबसे पहले आज सुबह कांग्रेसी नेता राकेश सचान को उस वक्त खागा के समीप कटोघन टोल प्लाजा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने काफिले के साथ मिर्जापुर के चुनार प्रियंका गांधी के धरने में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़े-राजनीति:सोनभद्र नरसंहार-पीड़ितों से मिलने के लिए अड़ी प्रियंका गांधी..बिना सोए गुजार दी पुलिस हिरासत में पूरी रात!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

इसके अलावा आज सुबह से ही कांग्रेस के जिला कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा था।जैसे ही कांग्रेसियों ने अपने कार्यालय के बाहर धरना देना शुरू किया तो भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया।

देर शाम पुलिस ने निजी मुचलके पर सभी को छोड़ा..

कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सभी को पुलिस लाइन लेकर चली आई और क़रीब 4 घण्टे बाद सभी को निजी मुचलके के बाद छोड़ दिया गया।गिरफ्तार होने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय,निर्मल तिवारी,शिवकांत तिवारी,पंकज द्विवेदी,उदित अवस्थी,राजन तिवारी,अमित मिश्रा नीटू,आरिफ़ गुड्डा समेत सैकड़ो कांग्रेसी नेता रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us