Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अचल सिंह का निधन.!

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अचल सिंह का निधन.!
पूर्व मंत्री अचल सिंह।फ़ाइल फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले के रहने वाले सपा नेता व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे अचल सिंह का मंगलवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:उत्तर प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार में सिंचाई मंत्री रहे अचल सिंह का मंगलवार की सुबह सिविल लाइन स्थित उनके आवास पर क़रीब 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।अचल सिंह के निधन की सूचना से ज़िले में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। achal singh

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:योगी सरकार के विरोध में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन..पुलिस से नोंकझोंक.!

ज़िले के सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अचल सिंह की गिनती सपा के कद्दावर नेताओं में थी।कभी ज़िले में क्षत्रिय राजनीति की एक डोर अचल सिंह के हाँथो में भी रहती थी।fatehpur achal singh news

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड-एसपी ने की बड़ी कार्यवाही..एसओ समेत सात पुलिस कर्मी सस्पेंड.!

हालांकि वक़्त के साथ अचल सिंह की राजनीतिक धमक धीरे धीरे कम होती गई।साल 2004 में लोकसभा चुनाव में बतौर सपा प्रत्यासी भी अचल सिंह फतेहपुर संसदीय सीट से मैदान में उतरे थे लेक़िन उन्हें बुरी तरह हार मिली थी।

ये भी पढ़ें-UP:योगी सरकार इन आठ जिलों में स्थापित करेगी ग्रीन फ़ील्ड डेयरी.!

2012 में प्रदेश में सपा की सरकार की बनी लेकिन इस सरकार में अचल को उचित मुक़ाम नही मिला।बीच में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर पार्टी से बाहर का भी रास्ता दिखा दिया गया।हालांकि कुछ समय बाद उनकी पार्टी में वापसी जरूर हुई लेकिन तब तक वह ज़िले की राजनीति में हाशिये पर चले गए थे।ex up minister achal singh

ये भी पढ़ें-लखनऊ:सीएम योगी की आज होने वाली तीन बैठकें इतनी महत्वपूर्ण क्यों है.!

साल 2017 में भाजपा की सरकार बन गई इसके बाद से उनकी राजनीतिक सक्रियता और भी कम हो गई।बीते काफ़ी समय से वह ज़िले की राजनीति से दूर ही रहे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us