Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हमला..!

UP:फतेहपुर पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हमला..!
अजय कुमार लल्लू..फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

रविवार दोपहर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू यूपी के फतेहपुर ज़िले में पहुंचे..यहां उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में भाग लिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी के निर्देशन में पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा किसान जन जागरण अभियान पूरे ज़ोर शोर के साथ चल रहा है।

ये भी पढ़े-UP:किसानों और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी ख़बर..इस तारीख़ तक उठाएं लाभ..!

रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू इसी किसान जनजागरण अभियान के तहत आयोजित एक नुक्कड़ सभा में भाग लेने के लिए जनपद के विजयीपुर विकास खण्ड के शाहीपुर अमनी गाँव पहुंचे। (fatehpur congress news)

नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस वक़्त पूरे प्रदेश में किसानो की हालत ख़राब है।किसान अन्ना पशुओं से परेशान हैं, रात रात भर जगकर किसान खेतों की रखवाली कर रहे हैं।बावजूद इसके अन्ना पशु फसलों को चौपट कर रहें हैं।अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार यदि अन्ना पशुओं की व्यवस्था नहीं कर रही है तो किसानों को रखवाली भत्ता दे। (congress kisan jan jagaran abhiyan)

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा में हो रही थी बम्फ़र नक़ल..सेंटर के बाहर लिखी जा रहीं थीं कॉपियां..पहुँची प्रमुख सचिव..!

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यह भी कहा कि गेंहू और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए।उन्होंने गेंहू का समर्थन मूल्य 3200 रुपए और धान का 2500 रुपए कुन्तल करने की मांग की।

नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करने के बाद अजय कुमार लल्लू बाँदा में आयोजित पार्टी के कार्यक्रमो में शामिल होने के लिए निकल गए।

इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, उदित अवस्थी, राकेश सचान, अभिमन्यु सिंह, शिवाकांत तिवारी, कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत सदस्य मुन्ना कोरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्त्ता और लोग उपस्थित रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us