Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Akhilesh Yadav Rally Today:अखिलेश यादव ने महिलाओं को लेकर सीएम योगी के लिए कह दी ये बात!

Akhilesh Yadav Rally Today:अखिलेश यादव ने महिलाओं को लेकर सीएम योगी के लिए कह दी ये बात!
Akhilesh Yadav की लखनऊ की रैली में

विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना भले ही जारी न हुई हो, लेकिन सभी पार्टियां पूरी तरह से प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं.इस बार यूपी में भाजपा को सपा से सीधी टक्कर मिलती हुई दिख रही है.इस बीच दोनों तरफ से नेताओं का एक दूसरे पर जबानी हमला भी तेज हो गया है. पढ़ें ये रिपोर्ट.. Akhilesh Yadav Rally Today Akhilesh Yadav Latest jansabha in lucknow

Akhilesh Yadav News:उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों की निगाहें लगी हुई है, चुनाव की तारीखें भले ही अभी घोषित नहीं हुई है. लेकिन सभी दल पूरे दम खम से चुनावी प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं. एक दूसरे पर ज़बानी हमला भी तेज हो गया है. रविवार को अखिलेश यादव ने सीएम का नाम लिए बैगर उनपर तीखा हमला बोला. अखिलेश ने कहा कि'उत्तर प्रदेश के माननीय ‘हाथरस’ हो या ‘उन्नाव’ सदैव नारी उत्पीड़कों का साथ देते दिखे हैं.भाजपाई मानसिकता नारी-विरोधी रही है.घर-परिवारवाले ही माता, बहनों, बेटियों और बहुओं के मान का अर्थ समझते हैं.यूपी की महिलाएं इसका जवाब बाइस के चुनाव में देंगी.' Akhilesh Yadav Rally Today

बता दें कि सपा की विजय रथ यात्रा के 10 वें चरण की लखनऊ के गोसाईगंज से रविवार को शुरुआत हुई.इसमें अखिलेश यादव शामिल हुए.यात्रा तकरीबन 15 किलोमीटर के बाद महुराकला में समाप्त हुई.वहां पहुंचकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव परशुराम मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे. Akhilesh Yadav Latest Statement 

इसके पहले लखनऊ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने पर यूपी के सभी बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त घरेलू बिजली दी जाएगी.साथ ही किसानों को भी सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.sapa vijay rath yatra

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि लगभग साढ़े 4 साल से ज्यादा के समय में उत्तर प्रदेश की जनता को दुख, तकलीफ और परेशानी मिली है, जहां विकास होना चाहिए था. आज विकास पूरी तरह से ठप दिखाई दे रहा है. विकास आगे नहीं बढ़ पा रहा है. Samajwadi party Latest News

उन्होंने आगे कहा कि बिजनेस को बढ़ावा मिलना चाहिए था. बिजनेस भी आज उस गति से नहीं बढ़ पा रहा है जिसके कारण आज महंगाई भी बढ़ी है. बेरोजगारी भी बढ़ी है. अगर किसी भी आंकड़े को उठाकर देख लें आज UP हर आंकड़े में पीछे दिखाई दे रहा है. चाहे स्वास्थ्य के आंकड़े हों देश में आपका उत्तर प्रदेश बहुत पीछे दिखाई दे रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में भी जहां आगे बढ़ना चाहिए था UP आगे नहीं बढ़ रहा है बल्कि पीछे बढ़ रहा है. Akhilesh Yadav Latest News

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us