Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022:भाजपा के लिए एक औऱ बुरी खबर सपा के संपर्क में हैं अपना दल की अनुप्रिया पटेल!

UP Chunav 2022:भाजपा के लिए एक औऱ बुरी खबर सपा के संपर्क में हैं अपना दल की अनुप्रिया पटेल!
UP Chunav 2022:सांकेतिक फ़ोटो

एनडीए का हिस्सा अपना दल (सोनेलाल) क्या यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा से अलग होने जा रहा है, अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल क्या समाजवादी पार्टी के सम्पर्क में हैं.यह चर्चा क्यों हो रही है आइए जानते हैं. Apna Dal Anupriya Patel Join Samajwadi Party Fact Chek News

UP Chunav 2022 Latest News:अपना दल की अनुप्रिया पटेल समाजवादी पार्टी के सम्पर्क में हैं.अपना दल (सोनेलाल) भाजपा से अलग होने जा रहा है,यूपी विधानसभा चुनाव में अपना दल समाजवादी पार्टी से गठबंधन करेगा.उपरोक्त बातें हम नहीं कह रहे हैं, ऐसा दावा किया है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने. omprakash rajbhar

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रविवार को दावा किया कि केंद्रीय मंत्री और अपना दल-सोनेलाल की मुखिया अनुप्रिया पटेल राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के संपर्क में हैं. anupriya patel samajwadi party akhilesh yadav

राजभर ने दावा किया कि जनतांत्रिक गठबंधन के घटक अपना दल-सोनेलाल की मुखिया और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सपा के संपर्क में हैं.उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन के लिए अनुप्रिया की सपा नेतृत्व से बातचीत हो रही है और अब सभी को अंदाजा हो गया है कि उत्तर प्रदेश से बीजेपी की विदाई निश्चित है. Akhilesh Yadav News

हालांकि राजभर के इस दावे पर अनुप्रिया पटेल की तरफ़ से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन अपना दल सोनेलाल के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने राजभर के इस दावे पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि राजभर के लिए सिर्फ इतना जान लेना ही काफी है कि अपना दल अब भी बीजेपी नीत एनडीए का हिस्सा है.उन्होंने कहा कि बीजेपी से सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है और पार्टी इस दफा पिछली बार से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.UP Chunav 2022

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

बता दें कि अपना दल (सोनेलाल) 2014 से बीजेपी गठबंधन के साथ है, 2017 का यूपी विधानसभा चुनाव भी भाजपा के साथ लड़ा था.चुनाव में पार्टी ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिनमें से नौ पर उसे जीत हासिल हुई थी.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us