Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022:ओमप्रकाश राजभर का आरोप योगी करवाना चाहते हैं हत्या

UP Chunav 2022:ओमप्रकाश राजभर का आरोप योगी करवाना चाहते हैं हत्या
ओमप्रकाश राजभर (फ़ाइल फ़ोटो)

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभाषपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का आरोप है कि योगी आदित्यनाथ उनकी हत्या करवाना चाहते हैं.उनका यह बयान वाराणसी में उनके साथ ही वकीलों की झड़प के बाद आया है. Omprakash Rajbhar Latest News CM Yogi UP Election 2022

UP Election 2022:सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि योगी आदित्यनाथ उनकी हत्या करवाना चाहते हैं.उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपने और अपने बेटे के लिए सुरक्षा की मांग की है.

लखनऊ में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुभासपा प्रमुख ने कहा कि सोमवार को जब वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर के नामांकन के लिए पहुंचे तो उनपर हमला किया गया.राजभर ने कहा, ''योगी जी मुझे मरवाना चाहते हैं। बीजेपी और योगी के गुंडे वहां काले कोट में भेजे गए थे.''Om Prakash Rajbhar Latest News

ओपी राजभर ने कहा, ''योगी आदित्यनाथ जी मेरी हत्या कराना चाहते हैं.इसकी कोशिश कल वाराणसी में की गई। वहां कहा गया कि गोली मार दो, जो होगा देखा जाएगा.इस तरह की गुंडई कमिश्नर और डीएम के कक्ष के सामने हुई.मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि अरविंद राजभर और ओम प्रकाश राजभर को सुरक्षा दी जाए.''

बता दें कि ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी हैं. ओमप्रकाश राजभर जब अरविंद को लेकर नामांकन दर्ज कराने पहुंचे तो भाजपा समर्थकों और अधिवक्ताओं ने उनका विरोध किया. विरोध करने वालों ने कहा कि राजभर लगातार विवादित बयान देकर लोगों की भावनाएं भड़काते रहते हैं. इसलिए उनका विरोध किया गया है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us