Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Raibareli-Amethi Congress List: अटकलों पर लगा विराम ! राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, सोनिया गांधी के करीबी के.एल शर्मा को अमेठी से बनाया उम्मीदवार

Raibareli-Amethi Congress List: अटकलों पर लगा विराम ! राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, सोनिया गांधी के करीबी के.एल शर्मा को अमेठी से बनाया उम्मीदवार
राहुल गांधी, Image credit original source

Lok Sabha Chunav 2024

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के मद्देनजर नजर कांग्रेस (Congress) की पारम्परिक सीट कही जाने वाली रायबरेली (Raibareli) और अमेठी (Amethi) सीट से पर्दा उठ गया है. दोनों ही सीट नेहरू-गांधी परिवार के लिए खास मानी जाती हैं. लगातार लगाई जा रही अटकलों के बाद आखिरकार पांचवे चरण (Fifth Phase) के मतदान के नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस आलाकमान ने पत्ते खोल दिये हैं. रायबरेली से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अमेठी से कांग्रेस परिवार का खास के एल शर्मा (K.l Sharma) को उम्मीदवार घोषित किया है.

कांग्रेस ने पारम्परिक सीट पर खोले पत्ते

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha election 2024) सात चरण में चुनाव होने हैं जिसको लेकर अब तक दो चरण पूरे हो चुके हैं. तीसरा चरण 7 मई और चौथा चरण 13 मई को होगा जबकि पांचवा चरण 20 मई में को होना है. आज पांचवें चरण के नामांकन की अंतिम तिथि है.

सबसे खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण सीट खास तौर पर कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली नेहरू-गांधी परिवार से आने वाली रायबरेली (Raibareli) व अमेठी (Amethi) सीट पर प्रत्याशियों के उतारने की अटकलों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तस्वीर साफ कर दी है.

नामांकन (Nomination) के आखिरी दिन कांग्रेस ने अपने सारे पत्ते खोल दिए हैं और रायबरेली सीट के लिए अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वही अमेठी सीट से स्मृति ईरानी के सामने कांग्रेस ने सोनिया गांधी की करीबी कहे जाने वाले किशोरी लाल शर्मा (K.l Sharma) को उम्मीदवार घोषित किया है.

राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की रायबरेली (Raibareli) और अमेठी (Amethi) सीट दोनों ही कांग्रेस का गढ़ कहीं जाती है. यूं कहें दोनों सीटे कांग्रेस की पारम्परिक सीटें हैं. यहां पर शुरुआत से ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

इससे पहले चुनाव में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी से चुनाव लड़े थे. तीन बार अमेठी से सांसद रहे, लेकिन 2019 के चुनाव में बीजेपी की स्मृति ईरानी से चुनाव में राहुल को हार मिली. इसके बाद राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ा था वायनाड से जीत दर्ज की, इस बार भी राहुल वायनाड (Waynad) और रायबरेली से चुनाव लड़ रहे है.

रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी करती रहीं जीत दर्ज

शुरू से ही रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने लगातार अपना कब्जा जमाया रखा और हर चुनाव में उन्होंने भारी अंतर से रायबरेली सीट पर एकतरफ़ा जीत दर्ज की थी, लेकिन हाल ही में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने रायबरेली सीट (Raibareli) से लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया.

दरअसल अपने स्वास्थ्य को देखते हुए इस बार उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया और वह राजस्थान राज्यसभा चली गई थी जिसके बाद रायबरेली सीट लगातार खाली चल रही थी, लेकिन माना जा रहा था कि इस चुनाव में कांग्रेस कोई बड़ा प्रत्याशी मैदान में उतारेगी.

क्योंकि कांग्रेस की यह सीट बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है पहले यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट पर प्रियंका गांधी को भी उतारा जा सकता है, लेकिन पांचवे चरण के आखिरी दिन नामांकन के कांग्रेस ने अपने सारे पत्ते खोल दिए हैं और रायबरेली सीट के लिए सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में राहुल गांधी को उम्मीदवार घोषित किया है जहां राहुल गांधी आज 1:00 बजे अपना पर्चा भी नामांकन का दाखिल करेंगे.

kl_sharma_will_contest_from_amethi
के एल शर्मा, image credit original sour e
अमेठी से के. एल शर्मा को बनाया उम्मीदवार

वैसे तो अमेठी सीट कांग्रेस की पारम्परिक सीट कही जाती है. सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा पर कांग्रेस ने अमेठी से बड़ा दांव खेला है. केएल शर्मा दरअसल इंदिरा गांधी की करीबी व कांग्रेस की पूर्व नेता शीला कौल के पौत्र हैं. सोनिया गांधी जब इस सीट से सांसद हुआ करती थीं, तब के एल शर्मा उनके सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे. केएल शर्मा यहां कांग्रेस पार्टी के जो भी सांसद हुआ करते थे, उनके लिए कार्य करते रहे हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us