Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर आज हो सकता है फैसला.. इन दो नामों की सबसे ज्यादा चर्चा!

राजनीति:बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर आज हो सकता है फैसला.. इन दो नामों की सबसे ज्यादा चर्चा!
फोटो साभार गूगल

अमित शाह के बाद भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा,इसका फैसला आज पार्टी की दिल्ली में चल रही मीटिंग के बाद हो सकता है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

नई दिल्ली: अमित शाह के गृह मंत्री बनते ही यह तय हो गया था कि अब संगठनात्मक रूप से भाजपा की बागडोर अमित शाह की जगह किसी दूसरे नेता को मिल सकती है।चूंकि भाजपा का अपना पार्टी संविधान यह कहता है कि एक व्यक्ति एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकता है।एक ही व्यक्ति के पास यदि दो पद हो भी गए हैं तो उसको उनमें से एक पद छोड़ना पड़ेगा।

यह भी पढ़े:अमित शाह ने बड़बोले गिरिराज सिंह को लगाई कड़ी फटकार-कहा दोबारा न हो ऐसी गलती.!

गुरुवार को दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के मौजूदा गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में देश भर के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक चल रही है।इस बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियो,प्रान्तों के पार्टी अध्यक्ष, महामंत्री,प्रभारी,महासचिव सभी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार इस बैठक में सबसे पहले तो संगठन के विस्तार की चर्चा होगी जिसके अंतर्गत देश भर में भाजपा अपना और मज़बूती के साथ विस्तार कर सके आपको बता दे कि सत्ता में आने के बाद भी बीजेपी अपने विस्तार की ओर कदम बढ़ा रही है।इस बैठक में बीजेपी के सदस्यता अभियान की रूप रेखा तय की जाएगी। सदस्यता अभियान के बाद ही सभी राज्यों में संगठन चुनाव होंगे।इसके लिए अमित शाह ने अलग से 18 जून को महासचिवों की बैठक बुलाई है।जिसमें सभी महासचिवों को सदस्यता अभियान की ज़िम्मेदारी दी जाएगी, साथ ही अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तारीख और स्थान तय किया जाएगा।

साथ ही इस बैठक में सभी पदाधिकारियों से पार्टी के अगले अध्यक्ष के नाम को लेकर भी राय शुमारी ली जाएगी।
पार्टी सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में जेपी नड्डा का नाम सबसे आगे है।ग़ौरतलब है कि पिछली सरकार में मोदी कैबिनेट का अहम हिस्सा रहे जेपी नड्डा को इस बार कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया है जिसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।जेपी नड्डा को संगठनात्मक रूप से काफ़ी मजबूत माना जाता है।साथ ही नड्डा वर्तमान में लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे हैं औऱ प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन के बावजूद भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया।इसी प्रदर्शन का ईनाम नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मिल सकता है।

यह भी पढ़े:आज़म खान के इस ऐलान से अखिलेश भी परेशान..क्या बदल जाएगी रामपुर की सियासी तस्वीर.!

नड्डा के अलावा इस रेस में दूसरा प्रमुख नाम है भूपेंद्र यादव का जो वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं।भूपेंद्र यादव को मोदी शाह का करीबी माना जाता है,जिसके चलते उनकी भी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है साथ ही हिंदी भाषी राज्यों में जातिगत समीकरण को देखते हुए भी भूपेंद्र एकदम फ़िट बैठ रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के अध्यक्ष के साथ इस बैठक में उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के प्रदेस अध्यक्ष पर भी फैसला हो सकता है।मोदी कैबिनेट में यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और बिहार के अध्यक्ष नित्यानंद के शामिल हो जाने के बाद इन दोनों राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष पद पर किसी दूसरे नेता की ताजपोशी तय मानी जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us