Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी बनारस से चुनाव..कांग्रेस ने पीछे किए क़दम.!

राजनीति:प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी बनारस से चुनाव..कांग्रेस ने पीछे किए क़दम.!
फाइल फोटो

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी के पूर्वी क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव नहीं लड़ेगी..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ: उन तमाम अटकलों को अब विराम लगता हुआ दिखाई पड़ रहा है जिसमें ये कहा जा रहा था कि कांग्रेस बनारस में मोदी के खिलाफ प्रियंका को उतारकर 2019 के दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला बना सकती है। प्रियंका के बनारस से चुनाव लड़ने की संभावना को उस वक़्त और बल मिलता था जब प्रियंका गांधी स्वयं कई मौकों पर बनारस से चुनाव लड़ने की इच्छा जताती थीं।लेक़िन अब कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के हवाले से यह ख़बर आ रही है कि प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव नहीं लड़ेंगी इतना ही नहीं कांग्रेस प्रियंका को किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने के मूड में नहीं है।

कांग्रेस ने क्यों पीछे खींचे क़दम...

बनारस लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव न लड़ने के पीछे ये खबरें आ रहीं हैं कि बनारस में नरेंद्र मोदी की मजबूत सियासी पिच में प्रियंका का बैटिंग करना बेहद ही मुश्किल व चुनौतियों भरा है ऐसे में कांग्रेस प्रियंका को मोदी के समक्ष चुनाव में उतार उनका विकेट सस्ते में नहीं गवाना चाहती है।

सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने बनारस में अपनी एक चुनावी टीम भेजकर जनता की नब्ज़ टटोलने के साथ-साथ प्रियंका के लिए बनारस में क्या संभावनाएं हैं इसकी भी जानकारी की लेक़िन रिपोर्ट प्रतिकूल निकली।जिसके बाद अब कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बनारस से चुनाव न लड़ाने का फ़ैसला किया है।

कौन है अजय राय जो कांग्रेस से मोदी को देंगे टक्कर.?

कांग्रेस ने एकबार फिर से अजय राय पर दांव खेला है। आपको बतादें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी अजय राय को प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन वो अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे। अजय राय वाराणसी सीट से विधायक रहे चुके हैं। अजय ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1996 में बीजेपी प्रत्याशी के रूप में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़कर की थी। जिसमें उन्‍हें विजय प्राप्‍त हुई थी इसके बाद अजय राय सपा में शामिल हो गए थे। सपा के 2009 में लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं सके। इसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो और 2012 में विधायक बने।2014 के लोकसभा चुनाव में वह बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़े थे जिसमें उन्हें मूकी खानी पड़ी थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us