
फ़तेहपुर:प्रियंका दौरा-शहर में रोड शो के दौरान प्रियंका को देखने उमड़ी भीड़!
On
बिंदकी में नुक्कड़ सभा करने के बाद प्रियंका का काफिला सहिली,जोनिहा होते हुए शहर के राधानगर पहुंचा..जहाँ से प्रियंका ने रोड शो की शुरुआत की..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फ़तेहपुर: क़रीब छः घण्टे तक ज़िले में रहीं प्रियंका गांधी ने शहर में रोड शो कर अपने फतेहपुर दौरे का समापन किया।शहर पहुंचे प्रियंका के काफ़िले की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो वह प्रियंका को देखने के लिए अपने घरों से निकल सड़को पर आ गए।

प्रियंका गांधी ज़िले में पहली बार आई थी जिसके चलते उनका ग्लैमर ख़ासकर शहरवासियों को आकर्षित करने के काम आया।प्रियंका के काफ़िले की सूचना जैसे ही शहरवासियों को लगी तो प्रियंका को देखने के लिए लोग सड़कों पर निकल आए लोग घरों की छतों से भी खड़े होकर रोड शो का नजारा ले रहे थे। प्रियंका के इस रोड शो में उमड़ी भीड़ प्रत्यासी राकेश सचान को कुछ राहत जरूर दे सकती है।
Tags:
Latest News
09 Sep 2026 08:55:09
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
