Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रियंका दौरा-जनसवांद कर कांग्रेस के क़िले को मजबूत करेंगी प्रियंका!

फतेहपुर:प्रियंका दौरा-जनसवांद कर कांग्रेस के क़िले को मजबूत करेंगी प्रियंका!
फोटो साभार गूगल

ज़िले में 6 अप्रैल को आ रहीं प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर क्या है पूरा कार्यक्रम..पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इस बार सियासी समर में उतरी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी 6 अप्रैल दिन शनिवार को ज़िले में रोड शो व जनसंवाद के माध्यम से फतेहपुर की जनता से मुख़ातिब होंगी। प्रियंका के कार्यक्रम को लेकर जिले के कांग्रेसियों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रियंका का पूरा कार्यक्रम...

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी कानपुर के रास्ते आकर फतेहपुर में प्रवेश करेंगी सबसे पहले वह औंग क़स्बे में पहुंच एक छोटी सी नुक्कड़ सभा करेंगी इसके बाद उनका काफिला रोड शो की शक्ल में देवमई, जहानाबाद, बकेवर, खजुहा बिंदकी,जोनिहा,सहिली,होते हुए फतेहपुर शहर में पहुचेंगे इसके बाद उनका रोड शो शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरता हुआ ज्वालागंज पहुंच समाप्त हो जाएगा।
इस रोड शो के दौरान प्रियंका कई जगहों पर नुक्कड़ सभाओं और जनसंवाद कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के लिए वोट मांगेगी।

प्रियंका के इस रोड शो और नुक्कड सभाओं को फतेहपुर की जनता कितना पसंद करती है यह तो प्रियंका के आने के बाद ही पता चलेगा लेक़िन इस दौरे को लेकर कांग्रेसी अभी से उत्साहित हैं और सारी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने में जुट गए हैं।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us