
व्यापार:वोडाफोन ने दी चेतावनी..अब नहीं करेंगे भारत में निवेश..क्या कम्पनी बन्द कर सकती है सेवाएं..!
On
सुप्रीम कोर्ट के दूरसंचार कंपनियों को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के तहत सरकार को 1.3 लाख करोड़ रुपये चुकाने के आदेश से कई दिग्गज कंपनियां संकट में फंस गई हैं, वहीं वोडाफोन ने भी भारत मे अब और निवेश न करने की बात कही है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
व्यापार डेस्क:लगातार वित्तीय घाटा झेल रही दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफ़ोन भारत से व्यापार समेटने की तैयारी में है।दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने दूरसंचार कंपनियों को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के तहत सरकार को 1.3 लाख करोड़ रुपये चुकाने के आदेश से कई दिग्गज कंपनियां संकट में फंस गई हैं।

ब्रिटेन की कंपनी वोडाफोन ने भारत सरकार से कहा कि प्रावधानों में बदलाव होने तक वोडाफोन भारत में कोई पूंजी नहीं लगाएगी। कंपनी ने भारत में हो रहे बदलावों को ‘विनाशकारी और भारत में वोडाफोन के बड़े दांव को आखिरी मुकाम’ तक पहुंचाने वाला बताया। ब्रिटेन के मीडिया ने इसे वोडाफोन की भारत सरकार को चेतावनी करार दिया है।


Tags:
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
