Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर कांड:विकास दुबे के दो और साथी गुड्डन त्रिवेदी व सोनू तिवारी मुम्बई एटीएस के हत्थे चढ़े..!

कानपुर कांड:विकास दुबे के दो और साथी गुड्डन त्रिवेदी व सोनू तिवारी मुम्बई एटीएस के हत्थे चढ़े..!
विकास दुबे के साथ गुड्डन त्रिवेदी(दाएं) फ़ोटो-गूगल

विकास दुबे के करीबी गुड्डन त्रिवेदी और उसके ड्राइवर सोनू तिवारी को मुंबई एटीएस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:विकास दुबे के ख़ास गुर्गे गुड्डन त्रिवेदी और उसके ड्राइवर सोनू तिवारी को मुंबई एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है।गुड्डन त्रिवेदी 25 हज़ार का इनामिया वांछित भी था।बताया जा रहा है कि दो, तीन जुलाई की दरम्यानी रात कानपुर के बिकरु में आठ पुलिस कर्मियों की हुई निर्मम हत्या में गुड्डन और सोनू भी शामिल था।

ये भी पढ़ें-UP:मामी के प्यार में बाधा बने मामा को भांजे ने दे दी दर्दनाक मौत..दस हज़ार वाला भी साथ रहा..!

महाराष्ट्र एटीएएस ने बताया कि मुंबई पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी की कानपुर एनकाउंटर मामले में एक आरोपी ठाणे में छिपा हुआ है। एटीएस जूहू यूनिट ने कोलशेट रोड पर छापा डालकर आरोपी अरविंद उर्फ 'गुड्डन रामविलास त्रिवेदी' और उसके ड्राइवर सोनू तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें-विकास दुबे एनकाउंटर:सपाट सड़क पर फिसली गाड़ी..!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुड्डन त्रिवेदी और सोनू तिवारी हाल ही में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आठ पुलिसकर्मी और 2001 में राज्य मंत्री संतोष शुक्ला की हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है।

ये भी पढ़ें-बड़ी खबर:कानपुर कांड का पटाक्षेप..विकास दुबे मारा गया..!

अब मुंबई एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को यूपी एसटीएफ टीम को सौंप दिया जाएगा।आपको बता दें कि कानपुर कांड के मुख्य आरोपी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को शुक्रवार सुबह उज्जैन से कानपुर लाते वक्त कानपुर शहर से कुछ दूर पहले पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था।अब तक इस मामले में पुलिस विकास दुबे सहित 6 लोगों का एनकाउंटर कर चुकी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us