Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Crime News:दस लाख की माँग पर अड़े दूल्हे पर चल पड़े लात घूंसे वीडियो वायरल

Up Crime News:दस लाख की माँग पर अड़े दूल्हे पर चल पड़े लात घूंसे वीडियो वायरल
गाजियाबाद में दूल्हे की पिटाई

यूपी के गाजियाबाद में लड़की पक्ष से दस लाख की मांग कर रहे दूल्हे की जमकर पिटाई हो गई.लात घूसों से दूल्हे को मारा पीटा गया.मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है. साथ ही दूल्हे के खिलाफ आईपीईसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. Up crime News Dulha dulhan news ghaziabad news

Up Crime News:यूपी के गाजियाबाद ज़िले में निकाह (शादी) के दौरान ही दूल्हे की दुल्हन पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी.दरअसल निकाह से ऐन वक्त पहले दूल्हे ने लड़की पक्ष वालों से दस लाख रुपये की मांग कर दी. दहेज की रकम न देने पर निकाह से इंकार कर दिया. Dulhe ki pitai ghaziabad video viral

बताया जा रहा है कि ऐन वक्त पर दस लाख की मांग होने से लड़की पक्ष वालों ने देने में असमर्थता जताई, काफ़ी समझाने का प्रयास किया लेकिन दूल्हा और उसके घर वाले नहीं माने.जिसके बाद मारपीट हो गई.औऱ फिर निकाह नहीं हुआ.Ghaziabad Dulha Viral Video

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाजियाबाद में बालाजी विहार निवासी मोहम्मद अनस ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन तय्यबा असद का निकाह आगरा में सिकंदरा निवासी मुजम्मिल हुसैन से तय किया था. 12 दिसंबर को गाजियाबाद के अर्थला स्थित वृंदावन मैरिज हॉल में दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया.दावत होने के बाद दूल्हा व उसके पिता ने लड़की पक्ष से 10 लाख रुपए देने की शर्त रख दी. पूरी रकम नहीं मिलने पर लड़की से निकाह करने से साफ इनकार कर दिया. Dulhe ki pitai

लड़की पक्ष के अनुसार, वह 3 लाख रुपए कैश और हीरे की अंगूठी पहले ही दे चुके थे.निकाह में कुल 8 लाख रुपए खर्च हुए.इसके अलावा वह कुछ और खर्चा करने की स्थिति में नहीं थे. बिना 10 लाख दिए निकाह से इनकार करने पर समारोह में हंगामा हो गया.लड़की पक्ष ने दूल्हे की पिटाई कर दी.दूल्हे के कुछ लोगों ने उसको बचाया और बिना निकाह उसको वहां से ले गए.Ghaziabad news

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us