Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP ATS News: आतंकियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में योगी सरकार देवबंद सहित इन शहरों में स्थापित होंगें एटीएस सेंटर

UP ATS News: आतंकियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी में योगी सरकार देवबंद सहित इन शहरों में स्थापित होंगें एटीएस सेंटर
UP ATS News: सांकेतिक फ़ोटो साभार-गूगल

यूपी को आतंक औऱ आतंकवादियों से सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS ) का विस्तार करने जा रही है। देवबंद सहित प्रदेश के कई शहरों में एटीएस की नई यूनिट को स्थापित करने की मंजूरी सरकार ने दे दी है. UP ATS News ATS Training Center In Up New ATS Commando Center in UP

UP ATS New Unit :यूपी की योगी सरकार ने यूपी में पनप रही तालीबानी सोच औऱ आतंक के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी कर ली है। यूपी के आतंक निरोधी दस्ते ( ATS) का विस्तार करने की मंजूरी सरकार द्वारा दे गई है। देवबंद में एटीएस का बड़ा ट्रेनिंग सेंटर औऱ नए यूनिट को खोलने का निर्णय लिया गया है।इसके लिए सरकार ने क़रीब साढ़े तीन एकड़ जमीन को भी चयनित कर लिया है।UP ATS training Center And New unit up ats in devbandh

देवबंद के अलावा इंडो नेपाल बार्डर पर बहराइच ज़िले में एटीएस की नई यूनिट स्थापित होगी। साथ ही साथ लखनऊ के बाद जेवर एयरपोर्ट के सामने एटीएस का दूसरा बड़ा ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए जाने की तैयारी है।UP ATS Latest News CM Yogi ATS Deoband Saharanpur

संवेदनशीलता को देखते हुए मेरठ, अलीगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, आजमगढ़ (निकट एयरपोर्ट), कानपुर, मीरजापुर, सोनभद्र, सहारनपुर व देवबंद में एटीएस इकाई की स्थापना और उनके विस्तार की पहल की गई है। यहां छोटे कमांडो ट्रेनिंग सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। बताया गया कि इसके लिए संबंधित जिलों में भूमि आवंटित हो गई है और भवनों के निर्माण के लिए कार्यवाही चल रही है। वाराणसी व झांसी में एटीएस इकाई के लिए जल्द ही भूमि आवंटन का काम पूरा हो जाएगा।UP ATS Commando Latest News

उल्लेखनीय है कि एटीएस में चुनिंदा बेहतरीन कमाण्डो की तैनाती होती है। यह आतंक औऱ आतंकवादीयों के विरुद्ध काम करती है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश में आतंकी धमकियों तथा हरकतों के बाद लखनऊ में अलकायदा समर्थित संगठन के दो आतंकियों को एटीएस ने पकड़ा था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us