Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Unnao news:तीन नाबालिग लड़कियां खेत में बंधी पड़ी मिली,दो की मौत एक गम्भीर

Unnao news:तीन नाबालिग लड़कियां खेत में बंधी पड़ी मिली,दो की मौत एक गम्भीर
Unnao news:बच्चियों के शव।फ़ोटो-ट्वीटर

यूपी में उन्नाव ज़िले में बुधवार रात हड़कम्प मच गया है, यहाँ एक खेत में तीन लड़कियां एक ही दुपट्टे से बंधी हुई मिली हैं,तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था, दो की मौत हो गई है, एक को गम्भीर हालत में कानपुर के लिए रेफ़र किया गया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

उन्नाव:यूपी का उन्नाव ज़िला लड़कियों के लिए क़ब्रगाह बनता जा रहा है।पिछले कुछ सालों से उन्नाव आपराधिक वारदातों खासकर महिलाओं के विरुद्ध जघन्य अपराधों के लिए कुख्यात हो गया है। unnao news

एक बार फ़िर उन्नाव में सनसनीखेज वारदात हुई है।यहाँ बुधवार देर शाम एक खेत में तीन नाबालिग लड़कियां एक ही दुप्पटे से आपस में बंधी हुईं बेहोशी की हालत में पड़ी थी तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था।आनन फ़ानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।तीसरी लड़की की भी हालत गम्भीर बताई जा रही है उसे कानपुर के लिए रेफ़र किया गया है।

मामला असोह थाना क्षेत्र के बबुरहा गाँव का है।जानकारी के अनुसार यहाँ के रहने वाले संतोष वर्मा की बेटी कोमल (16), सूरज पाल वर्मा की पुत्री काजल (13) और सूरज बली की बेटी रोशनी (17)  दोपहर के बाद मवेशियों के लिए चारा लेने खेत में गई थीं। देर शाम तक जब तीनों घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। सूरजपाल के खेत में पहुंचे तो तीनों अचेत पड़ी थीं। एक ही दुपट्टे से तीनों के हाथ बंधे थे। कोमल और काजल की मौत हो चुकी थी।रोशनी की सांसें चल रही थीं।

परिजन रोशनी को लेकर सीएचसी असोहा पहुंचे, जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।यहां भी कोई सुधार नहीं होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है।

इस घटना की सूचना पर पूरे प्रदेश में हड़कम्प मच गया है।मौक़े पर आईजी, डीआईजी,डीएम, एसपी सहित भारी पुलिस बल पहुँचा है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने पूरे गाँव में घेराबंदी कर दी है।परिजनों को भी नजरबंद किया गया है।मीडिया को परिजनों से बात नहीं करने दी जा रही है।

पुलिस मामले की गम्भीरता को देखते हुए किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाह रही है।बताया जा रहा है तीनों लड़कियां दलित समाज से थीं।औऱ तीनों एक ही परिवार से थीं।

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक ने घटना के सम्बंध में बताया है कि खेत में तीन लड़कियां बेहोशी की हालत में मिली थीं।तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो की मौत हो गई है।एक का इलाज जारी है।घटनास्थल का मुआयना किया गया है।प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाए जाने की बात सामने आई है।पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us