Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:आज़म खान ने भाजपा महिला नेता पर की शर्मनाक टिप्पणी..अंडरवियर का रंग ख़ाकी बताया!

राजनीति:आज़म खान ने भाजपा महिला नेता पर की शर्मनाक टिप्पणी..अंडरवियर का रंग ख़ाकी बताया!
फोटो साभार गूगल

अक्सर विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले सपा नेता ने..अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी जया प्रदा पर बेहद ही शर्मनाक बयान दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पूरा मामला।

रामपुर: चुनावों के वक्त नेताओं की कैंची जैसी चलती ज़ुबान पर लग़ाम लगाना मुश्किल हो जाता है।एक दूसरे पर बयान देते वक्त नेता मर्यादाओं को पार करते रहें हैं।पर इस बार रामपुर वाले आज़म खान ने तो घटिया मानसिकता का रिकार्ड ही बना दिया है।जिसके बाद उनकी और उनकी पार्टी विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है।

क्या है पूरा मामला..?

आज़म खान रामपुर से सपा के टिकट पर लोकसभा उम्मीदवार हैं उनके विपक्ष में हैं भाजपा से सिनेमा जगत से राजनीति में आई जया प्रदा।आज़म खान रविवार को अपने लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हुए थे।संबोधिन के दौरान उन्होंने कहा कि जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए,  अपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया। उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनका अंडरवियर खाकी रंग का है। आज़म खान ने यह बयान देते वक्त भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा का नाम तो नहीं लिया पर हर वह व्यक्ति जो राजनीति का र भी नहीं जानता वह भी आज़म के इस बयान सुनकर समझ जाएगा कि उन्होंने ऐसा जया प्रदा के लिए कहा है।

इस बयान के बाद आजम की मुश्किलें बढ़नी तय है और उनकी पार्टी सपा भी इस बयान के बाद विपक्षी दलों के निशाने पर है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us