Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:रायबरेली में लूट के बाद माँ बेटी की हत्या.!

UP:रायबरेली में लूट के बाद माँ बेटी की हत्या.!
रायबरेली:मृतका बेटी की फ़ाइल फ़ोटो।

यूपी के रायबरेली ज़िले में बीती रात बदमाशों ने एक घर मे डाका डालने के बाद माँ बेटी की हत्या कर दी..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

रायबरेली:यूपी इन दिनों अपराधियों के लिए सबसे मुफ़ीद अड्डा बन गया है।हर ज़िले से लूट, हत्या, रेप, गैंगरेप, गैंगरेप के बाद हत्या, जैसी घटनाएं आम हो गईं हैं।ऐसा लग रहा है जैसे यूपी में अपराधियो को पुलिस व क़ानून का कोई भय ही नहीं है।तमाम सरकारी दावों को धता बताते हुए अपराधी वारदातों को धड़ल्ले से अंजाम दे रहें हैं।ताज़ा मामला रायबरेली ज़िले का है जहाँ बीती रात एक घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया औऱ लूट करने के बाद माँ और बेटी की हत्या कर दी। raebareli news

ये भी पढ़ें-UP:बलरामपुर में गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या..आधी रात को जलाई गई चिता.!

जानकारी के अनुसार नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर में बुधवार रात घर में घुसे बदमाशों ने डकैती के बाद मां-बेटी शफीकुनन निसां पत्नी मोहम्मद जमील, व बेटी तमन्ना बानो की सरिया व राड से वार कर हत्या कर दी।सुबह  घटना की जानकारी पर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग घटना स्थल पहुंचे।सूचना पर एसपी श्लोक कुमार,एसडीशनल एसपी नित्यानंद राय तथा सीओ सलोन रामकिशोर सिंह समेत कई थानों की पुलिस और फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंच गई है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।Raebareli loot murder news

ये भी पढ़ें-हाथरस कांड:राहुल गाँधी को रोकते वक़्त यूपी पुलिस ने जमकर की बदसलूकी..ज़मीन पर गिराया..देखें ये तस्वीरें.!

एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घर का सामान बिखरा पड़ा है जिससे प्रतीक होता है कि चोरी और हत्या का मामला है। पांच टीमें घटना के खुलासे के लिए लगा दी गई है। सारे तथ्यों पर बारीकी से जांच की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us