Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh News:कुलाधिपति डॉ केशव अग्रवाल को बदमाशों ने मारी गोली हालत गम्भीर

Uttar Pradesh News:कुलाधिपति डॉ केशव अग्रवाल को बदमाशों ने मारी गोली हालत गम्भीर
डॉ. केशव अग्रवाल (फ़ाइल फ़ोटो)

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति व सर्जन औऱ एक हिंदी अखबार के मालिक डॉ. केशव अग्रवाल को बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी.बदमाशों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब डॉ. केशव हनुमान मंदिर से बाहर निकल रहे थे.गोली उनके जबड़े में लगी है. Dr Keshav Agrawal Shot News

Bareilly News:बरेली में एक ख़ौफ़नाक वारदात हुई है.शनिवार रात मंदिर से लौट रहे बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति व सर्जन औऱ एक हिंदी अखबार के मालिक डॉ. केशव अग्रवाल को बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोली मार दी.वह मंदिर से दर्शन करके लौटे थे औऱ अपनी फार्च्यूनर गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ गए थे. Dr Keshav Agraval

तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाश आए औऱ गाड़ी के सीसे से सटाकर गोली चला दी.गोली सीसे को चीरते हुई सीधे डॉ. केशव अग्रवाल के जबड़े में जा लगी.उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया.जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.गोलीकांड की यह घटना बारादरी थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड पर हुई है.

कौन हैं डॉ केशव अग्रवाल..

डॉ केशव अग्रवाल बरेली, लखनऊ व हल्द्वानी से प्रकाशित हिंदी अखबार दैनिक अमृत विचार के संचालक व बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर व बरेली शहर के प्रख्यात सर्जन हैं. डॉ केशव की गिनती शहर के बड़े बिजनेसमैनों में होती है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us