
यूपी:मायावती की जनसभा में भगदड़..बेक़ाबू भीड़ को देखकर..पुलिस के छूटे पसीने।
On
एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने मायावती जैसे ही मंच में पहुँची तो बेकाबू हुई भीड़ ने मंच के आस-पास लगी बैरिकेडिंग तोड़ डाली..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..
मेरठ: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनसभा को संबोधित करने आई बसपा सुप्रीमो मायावती के कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मच गई बताया जा रहा है कि जिले में जनसभा को संबोधित करने के लिए जैसे ही मायावती मंच में पहुँची वैसे ही उनके समर्थक उनको देखने के लिए बैरियर तोड़ते हुए मंच की तरफ़ भागने लगे इतना ही नहीं भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि मंच के पास में बनी प्रेस दीर्घा में पहुंच गई और पत्रकारों से धक्का मुक्की करते हुए समर्थक मंच के आगे पहुंच गए।

अचानक इतनी अफरातफरी देखकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। मजबूरन पुलिस फोर्स को भीड़ को पीछे करने के लिए लाठी फटकारनी पड़ी। आपको बतादें कि मायावती के इस कार्यक्रम में बड़ी तादात में बसपा सपा और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर नारे लगाते दिखाई पड़े।
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
