Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र नेता अमन बाजपेई की गोलीमार कर हत्या.!

UP:लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र नेता अमन बाजपेई की गोलीमार कर हत्या.!
मृतक छात्र नेता अमन बाजपेयी।फ़ाइल फ़ोटो।सोर्स-ट्वीटर।

यूपी के लखीमपुर खीरी में छात्र नेता अमन बाजपेयी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

लखीमपुर खीरी:यूपी में अपराधों की बाढ़ आई हुई है।ताबड़तोड़ हो रहीं हत्याओं से प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहें हैं।लगातार हो रहे आईपीएस अफ़सरों के तबादलों के बावजूद क्राइम का ग्राफ़ घटने की बजाय ऊपर ही बढ़ रहा है।लखीमपुर खीरी जिला भी इन दिनों यूपी के टॉप आपराधिक गतिविधियों वाले जिलों में शामिल हो गया हैं।यहाँ हाल ही में नए एसपी की पोस्टिंग हुई है बावजूद इसके आपराधिक वारदातें धड़ाधड़ हो रहीं हैं।ताज़ा मामला एक छात्र की हत्या का है।lakhimpur kheri news

ये भी पढ़ें-राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस:फतेहपुर में प्रतियोगी छात्रों ने कैंडल मार्च निकाल सरकार से पूछे सवाल.!

जानकारी के अनुसार गोला कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बीती रात छात्र नेता अमन बाजपेयी (aman bajpai)की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना के बाद से इलाक़े में हड़कम्प मच गया।मौके पर ज़िले के पुलिस कप्तान विजय धुल भी पहुँचे।Student leader aman bajpai murder in lakhimpur kheri

पुलिस अधीक्षक विजय धुल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या आरोपी कुलदीप बाजपेयी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने बताया हत्या का कारण ज़मीन और पैसों का विवाद है।मृतक अमन और आरोपी कुलदीप चाचा भतीज़े हैं।परिवारिक विवाद में चाचा कुलदीप ने अपने भतीज़े की गोलीमार कर हत्या कर दी है।अभियुक्त चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें-राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस:प्रयागराज में भारी बवाल.पुलिस के लाठियां भांजने पर भड़के प्रदर्शनकारी छात्र..जमकर पथराव.!

बताया जा रहा है कि मृतक अमन बाजपेयी लखनऊ यूनिवर्सिटी का छात्र था, और वहीं से वह छात्र राजनीति करता था।अमन की हत्या के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैली हुई है।मौक़े पर पुलिस की तैनाती है। up crime news

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us