Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लखनऊ:नौकरी दिलाने के नाम पर उगाही करने वाला जालसाज गिरफ्तार..बना था ये अधिकारी.!

लखनऊ:नौकरी दिलाने के नाम पर उगाही करने वाला जालसाज गिरफ्तार..बना था ये अधिकारी.!
लखनऊ:फ़र्जी समीक्षा अधिकारी गिरफ्तार।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा बुधवार को एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया गया है, जो फ़र्जी अधिकारी बन लोगों से नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करता था..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:बढ़ती बेरोजगारी औऱ सरकारी नौकरी पाने की चाह में अक्सर लोग ठगों का शिकार हो जाते हैं।ताज़ा मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है।जहाँ पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ़्तार किया है जो लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करता था।lucknow news

ये भी पढ़ें-UP:बाहुबली मुख्तार अंसारी पर कसता जा रहा है शिंकज़ा..दोनों बेटे इनामी बदमाश घोषित.!

बुधवार को हजरतगंज थाना पुलिस टीम द्वारा प्रेम सागर पुत्र वेनीराम निवासी अमेदा थाना इब्राहिमपुर  जिला अंबेडकरनगर जो वर्तमान में ऑफीसर्स कालोनी चिनहट लखनऊ में रहने वाले को गिरफ्तार किया है।Lucknow police arrested fake review officer

ये भी पढ़ें-UP:देर रात फ़िर हुआ बड़ा प्रशासनिक फ़ेरबदल..महोबा डीएम भी हटाए गए.!

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रेम सागर के विरुद्ध स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था जिसके बाद पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की तो प्रेम सागर गिरफ्तार हुआ।पुलिस की जाँच में यह तथ्य सामने आया कि प्रेम सागर अपने गृह निवास में काफ़ी लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों की ठगी कर चुका है।लोगों द्वारा पैसा वापस माँगने पर वहां से लखनऊ में आकर बस गया था।lucknow crime news

ये भी पढ़ें-UP:अब इस सरकारी विभाग में होगी कर्मचारियों की छंटनी..स्क्रीनिंग कमेटी गठित.!

पुलिस ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्त लोकभवन में अपने आप को समीक्षा अधिकारी बताता था।इसके लिए उसने कूटरचित कर के फ़र्जी आई डी कार्ड बना रखा था।और वह इसी कार्ड के सहारे अक्सर लोकभवन में आता जाता था।पुलिस ने प्रेम सागर को फ़र्जी समीक्षा अधिकारी के आईडी कार्ड, मोबाइल फ़ोन और बाइक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us